फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The city was jam packed due to rain

Lucknow News: बारिश से जाम में जकड़ा रहा शहर

Tue, 12 Aug 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The city was jam packed due to rain
माल एवेन्यू में जाम लगने से पुल तक वाहनों की कतारें लग गईं।
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को हुई झमाझम बारिश अपने साथ परेशानियां भी लाई। लगभग पूरा शहर सुबह से रात तक जाम में जकड़ा रहा। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। घरों व कार्यालयों में घुसा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया।
विज्ञापन

बारिश के दौरान कमता, पॉलिटेक्निक, मड़ियांव में वाहन रेंगते नजर आए। विधानसभा सत्र के कारण हजरतगंज व उसके आसपास के इलाके जाम की चपेट में रहे। सत्र को देखते हुए यहां डायवर्जन लागू किया गया था। सुबह 10 बजे मॉल एवेन्यू और कटाई वाला पुल जाम की गिरफ्त में दिखा। वाहनों को लालबत्ती चौराहा पार करने में एक-एक घंटे तक का समय लग गया। इसी तरह विक्रमादित्त मार्ग, कैंट रोड, शाहनजफ रोड समेत कई इलाकों से निकलना दूभर रहा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी व्यवस्था सामान्य करने की जद्दोजहद में जुटे रहे, लेकिन वाहनों के अधिक दबाव से वे भी पस्त हो गए।
विज्ञापन




पॉलिटेक्निक चौराहे पर डायवर्जन ध्वस्त

ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन पहले पॉलिटेक्निक चौराहे पर डायवर्जन लागू किया था। इसके तहत निशातगंज की ओर से जाने वाले उन वाहनों को जिन्हें अयोध्या रोड व लोहिया पथ पर जाना था, उन्हें मुंशीपुलिया की ओर मुड़कर आगे यूटर्न लेकर आना पड़ रहा था। सोमवार को अफसरों व जजों के वाहन जाम में फंसे तो कुछ ही देर बाद डायवर्जन खत्म कर दिया गया। फिलहाल कमता पर डायवर्जन लागू है, जहां जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुल पार करने में लग गए 25 मिनट

सीतापुर से आने वाले लोगों को मड़ियांव पुल पार करने में करीब 25 मिनट लग गए। सुबह व शाम को ऐसे ही हालात मिले। यहां टेंपो, ऑटो, ई-रिक्शा के अलावा डग्गामार बसों की कतार लगी रहती है। इससे इंजीनियरिंग कॉलेज से सीतापुर रोड जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर पर जाम का सामना करना पड़ता है।



सड़कें रहीं लबालब

शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ। इकाना स्टेडियम के पास अंडरपास, गोमतीनगर में एलडीए ऑफिस और ताज होटल के पास सड़कें लबालब रहीं। कई जगह पेड़ भी गिरे। रकाबगंज के तिलकनगर में पुरानी दीवार ढह गई। अलीगंज में पुरनिया चौराहे के पास, रामराम बैंक चौराहे के पास पानी निकालने के लिए नगर निगम को पंप लगाना पड़ा। मीराबाई मार्ग पर कई जगह एक-एक फीट तक पानी भर गया। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एल, जानकीपुरम विस्तार, फैजुल्लागंज, सीतापुर रोड, खदरा, हुसैनाबाद सहित कई इलाकों में घरों में पानी घुसने से लोग परेशान रहे। सीतापुर रोड पर सत्यलोक कॉलोनी और हजरतगंज में एसबीआई के पास पेड़ गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article