फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The chair is not for enjoying the pleasures of power but a post of service: Rajnath Singh

कुर्सी सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं, बल्कि सेवा की चौकी : राजनाथ सिंह

Sun, 13 Jul 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The chair is not for enjoying the pleasures of power but a post of service: Rajnath Singh
लखनऊ पहुंचे राजनाथ।
लखनऊ। सांसद एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ में हैं। शनिवार को पहले दिन उन्होंने पदाधिकारियों के घर जाकर मुलाकात की। कालीजी मंदिर में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। मध्य विधानसभा क्षेत्र में मंडल कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा, जिस कुर्सी पर हम बैठे हैं, वह सत्ता का सुख भोगने वाली कुर्सी नहीं, बल्कि सेवा की चौकी है।
विज्ञापन

उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भी ताकीद की कि वह पसीना बहाकर पार्टी की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं, इसलिए उनका सम्मान है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी सियासी पार्टी बनी है। सभी जनप्रतिनिधि भी कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विकास कार्यों के लिए आभार जताया। अतुल दीक्षित ने अमीनाबाद पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग खाली कराने के बाद फिर से पोस्ट ऑफिस खोलने की मांग की। हरिलाल धानुक ने धानुक समाज के श्मशान घाट का जीर्णोद्धार कराने की मांग की। रक्षामंत्री के निर्देश पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने काम कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों के घर जाकर की मुलाकात
पदाधिकारियों से मुलाकात के क्रम में उन्होंने पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार के अस्वस्थ होने पर केजीएमसी पहुंचकर हाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। वह, पार्षद नागेंद्र सिंह के आवास भी गए और उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली मां ने मुझे अपनाया है
चौक की बड़ी कालीजी मंदिर के नवीन भवन का राजनाथ सिंह ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पूजा-अर्चना भी की। कहा कि मान्यता है कि यह मंदिर 2000 सालों से भी ज्यादा पुराना है। स्वर्गीय लालजी टंडन ने एक पुस्तक में उल्लेख करते हुए लिखा है कि मंदिर की स्थापना आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी। प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार अमृतलाल नागर भी आजीवन मां की सेवा में लगे रहे। मैं मानता हूं कि मुझे भी काली मां ने अपनाया है। कहा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने यह घोषणा की है कि भव्य सत्संग भवन बनाया जाएगा। योग सेंटर की भी व्यवस्था होगी। एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री जयवीर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, महंत स्वामी विवेकानंद गिरी, स्वामी आत्मानंद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed