{"_id":"6a19ff6380013df76003cf8a","slug":"the-capital-to-be-immersed-in-devotion-with-jagadguru-rambhadracharyas-nine-day-shri-ram-katha-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1759891-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगी राजधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगी राजधानी
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में मौजूद विधायक डाॅ. नीरज बोरा।
लखनऊ। सीतापुर मार्ग स्थित सेवा अस्पताल (बृज की रसोई परिसर) में एक जून सोमवार से श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। अयोध्या से पधारे पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य कथा का बखान करेंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के संरक्षक एवं लखनऊ उत्तर के विधायक डाॅ. नीरज बोरा ने शुक्रवार को बीरबल साहनी मार्ग सि्थत खाटू श्याम मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। रामचरितमानस का विस्तार, गुरु वंदना और भारद्वाज-याज्ञवल्क्य मिलन का वर्णन भी होगा। द्वितीय दिन माता सती के हिमाचल गृह में प्राकट्य, तीसरे दिन शिव विवाह, इसी प्रकार हर दिन अलग-अलग प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। शाम पांच से रात आठ बजे तक इसका आयोजन होगा। अंतिम दिन नौ जून को कार्यक्रम प्रातः नौ से दोपहर 12 बजे तक होगा। इस दौरान लंकादहन, अयोध्या आगमन, श्रीराम राज्याभिषेक उत्सव और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
डॉ. बोरा ने बताया कि तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। शुक्रवार को नगर निगम, जलकल, विद्युत विभाग व अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। पार्किंग, पेयजल, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन समिति ''उत्सव'' के महामंत्री राकेश पांडेय, जानकीपुरम दुर्गा पूजा उत्सव के संयोजक सौरभ वन्द्योपाध्याय, श्रीश्याम परिवार के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री रुपेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, श्यामजी अग्रवाल, एसके गोपाल के साथ ही आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।