फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The capital got a glimpse of the culture of Awadh's towns.

Lucknow News: अवध के कस्बों की संस्कृति से रूबरू हुई राजधानी

Sun, 06 Sep 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The capital got a glimpse of the culture of Awadh's towns.
विज्ञापन


लखनऊ। अवध की संस्कृति को समझना है तो सिर्फ लखनऊ तक सीमित रहना काफी नहीं। यहां के छोटे कस्बों ने भी इसकी तहजीब, परंपराओं और जीवनशैली को आकार दिया है। इसी विरासत को सामने लाती लखनऊ बायोस्कोप की सातवीं प्रदर्शनी ''अवध के कस्बाती रंग'' शनिवार को कैसरबाग स्थित केंद्र में शुरू हुई। प्रदर्शनी में खैराबाद, रुदौली, संडीला, महमूदाबाद और महाराजगंज समेत करीब 21 कस्बों की वास्तुकला, कारीगरी, साहित्य और रोजमर्रा की जिंदगी को तस्वीरों व अन्य सामग्रियों के जरिये दिखाया गया है। उद्घाटन के बाद समन हबीब ने उर्दू लेखिका हमीदा सलीम की किताब शोरिश-ए-दौरान का पाठ किया। इसके बाद किस्से कस्बों से में सबीहा अनवर और सआद फारूकी ने कस्बों की जिंदगी और पुरानी परंपराओं से जुड़े अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed