{"_id":"6780304fcd4f3b13260721d5","slug":"the-bus-going-to-maha-kumbh-was-sent-to-delhi-later-returned-mid-way-passengers-created-a-ruckus-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1029140-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महाकुंभ जाने वाली बस को भेजा दिल्ली, बाद में बीच रास्ते से लौटाया, यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महाकुंभ जाने वाली बस को भेजा दिल्ली, बाद में बीच रास्ते से लौटाया, यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन
महाकुंभ जाने वाली बस को दिल्ली के लिए रवाना करने और बाद में वापस बुलाने पर यात्रियों ने किया हं
लखनऊ। जिस बस को महाकुंभ के लिए भेजा जाना था, रोडवेज अफसरों ने उसे दिल्ली रवाना कर दिया। जानकारी होने पर रास्ते से बस को लौटाया, जिस पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों ने हंगामा किया। उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कराया गया।
मामला आलमबाग बस अड्डे से प्रयागराज महाकुंभ के लिए भेजी जाने वाली बस संख्या यूपी 78 केटी 1334 का है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे बस आगरा एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास पहुंची थी। इसी बीच ड्राइवर ने बस रोक दी और उसे वापस आलमबाग की ओर मोड़ने लगा। इस पर यात्रियों ने जब कारण पूछा तो बताया गया कि बस महाकुंभ प्रयागराज के लिए जा रही है। अब बस नई दिल्ली नहीं जाएगी। इससे यात्री भड़क गए और हंगामा करने लगे।
यात्रियों ने दूसरी बस से भेजने की मांग की। इसके बाद एक घंटे तक बवाल हुआ। आगरा जाने वाले यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। लेकिन नई दिल्ली के लिए कोई दूसरी बस न मिलने के चलते कंडक्टर ने 20 रुपये काटकर यात्रियों को उनके टिकट के 800 रुपये रिफंड करने की बात कही, जिस पर यात्री पैसा वापस लेने से इनकार करने लगे। रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि बस को प्रयागराज जाना था, गलती से उसे नई दिल्ली रवाना किया गया था। यात्रियों को दूसरी बसों से भेजा गया है। कुछ यात्रियों ने यात्रा कैंसिल कर उनको रिफंड कर दिया गया है।