{"_id":"686c2688670f6cace309563d","slug":"the-body-of-a-woman-living-with-her-son-in-law-was-found-hanging-lucknow-news-c-13-knp1002-1282541-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दामाद के साथ रह रही महिला का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दामाद के साथ रह रही महिला का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
लखनऊ। जुग्गौर के नरेंदी गांव में रहने वाली शकुंतला देवी (60) का शव सोमवार को फंदे पर लटका मिला। वह अपने दामाद के साथ रहती थीं। शनिवार को वह संतकबीरनगर से लखनऊ आई थीं। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि शनिवार को शकुंतला का उनके दामाद प्रमोद यादव से विवाद हुआ था। झगड़े के बाद प्रमोद घर से कहीं चला गया था।
नरेंदी गांव के प्रधान सुरेश कुमार ने सोमवार सुबह पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। शकुंतला का शव किसान पथ से सटे खेत में जामुन के पेड़ से लटका था। वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। छानबीन में सामने आया है कि शकुंतला के पहले पति से एक बेटा विनय है। पति की मौत के बाद शकुंतला ने 20 साल पहले तेरस से दूसरी शादी की थी। दूसरे पति से शकुंतला को बेटा संतोष और बेटी संजू व अंशु पैदा हुईं। शकुंतला ने संजू की शादी प्रमोद से कराई थी। इस बीच संजू ने आत्मदाह कर लिया था। इसके बाद से शकुंतला प्रमोद के साथ रहने लगीं। संजू के दो बच्चे अश्वनी और अंश हैं। अंश शकुंतला और प्रमोद के साथ रहता था। इस घटना के बाद से प्रमोद और अंश का पता नहीं चल सका है। शकुंतला के बच्चों ने शव लेने से मना कर दिया। इसकी वजह से सोमवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। विनय ने बताया कि शकुंतला ने संतकबीरनगर स्थित जमीन भी बेच दी थी। परिवार के लोग शकुंतला से कोई नाता नहीं रखते थे।