फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Bodies of bride and groom found; Yogi says they will have to rot in jail; Iqra Hasan makes

UP Big News: दूल्हा और दुल्हन की मिलीं लाश; योगी बोले- उन लोगों को जेल में सड़ना पड़ेगा; इकरा हसन का बड़ा बयान

Tue, 22 Sep 2026 05:32 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 22 Sep 2026 05:32 PM IST
सार

लखनऊ से फतेहपुर जा रही रोडवेज बस मोहनलालगंज में स्टेयरिंग फेल होने के बाद ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक, परिचालक और कई यात्री घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया और हादसे की जांच जारी है।

विज्ञापन
UP Big News Bodies of bride and groom found; Yogi says they will have to rot in jail; Iqra Hasan makes
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

UP Big News Bodies of bride and groom found; Yogi says they will have to rot in jail; Iqra Hasan makes
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी बोले-यदि लेनदेन की बात आई तो जेल में सड़ना पड़ेगा

राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 3567 नव चयनित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व प्रवक्ता (पीजीटी) और सहायक अध्यापक (टीजीटी) अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Bodies of bride and groom found; Yogi says they will have to rot in jail; Iqra Hasan makes
bride and groom die - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

शादी के 20 घंटे बाद दूल्हा और दुल्हन की मिलीं लाश

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां शादी के महज 20 घंटे बाद नवविवाहित दंपती का शव घर में मिले हैं। नवदंपती की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली इलाके के जनियाजोत गांव में मंगलवार की सुबह उस समय मातम और हड़कंप मच गया, जब महज बीस घंटे पहले परिणय सूत्र में बंधे नवदंपती के संदिग्ध परिस्थितियों में शव कमरे में मिले। कमरे में नवविवाहित युवक का शव फंदे से लटकता मिला, जबकि उसकी दुल्हन बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News Bodies of bride and groom found; Yogi says they will have to rot in jail; Iqra Hasan makes
सपा सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

इकरा हसन ने कहा-प्रदेश में भाजपा को सपा ही हरा सकती है

शामली में दिशा की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कैराना सांसद इकरा हसन ने प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यदि भाजपा को कोई हरा सकता है तो वह समाजवादी पार्टी ही है।  दिशा की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में सांसद इकरा हसन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के मुकाबले समाजवादी पार्टी ही मुख्य राजनीतिक चुनौती है।

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को प्रदेश में कोई हरा सकता है तो वह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव हैं। कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि वह कुछ नहीं कर पाएगी। गठबंधन नहीं रहने पर कांग्रेस के लिए नुकसान होगा, जबकि सपा को इससे कोई नुकसान नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Bodies of bride and groom found; Yogi says they will have to rot in jail; Iqra Hasan makes
राज्यसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का एलान

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी। यूपी की इन सीटों पर आगामी 16 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन शाम को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। दरअसल, नवंबर 2026 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके मद्देनजर चुनाव की घोषणा की गई है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Bodies of bride and groom found; Yogi says they will have to rot in jail; Iqra Hasan makes
मेरठ कचहरी में वकील व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट बेंच को लेकर अधिवक्ताओं का बड़ा एलान

मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की आम सभा में आंदोलन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। सभा में तय किया गया कि भाजपा के किसी भी प्रतिनिधि, चाहे वह सांसद, विधायक या मंत्री हो, को कचहरी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मेरठ बार एसोसिएशन में भाजपा से जुड़े प्रतिनिधि सदस्य होने पर उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया जाएगा और जवाब के आधार पर सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Bodies of bride and groom found; Yogi says they will have to rot in jail; Iqra Hasan makes
लखनऊ में क्यूआर कोड का अनोखा अभियान 'वार - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में क्यूआर कोड का अनोखा अभियान 'वार'

यूपी की राजधानी लखनऊ में इन दिनों एक अनोखा क्यूआर-कोड पोस्टर अभियान लोगों का ध्यान खींच रहा है। हजरतगंज, ऐशबाग, लालबाग, हुसैनगंज, चौक और हुसैनाबाद समेत शहर के कई प्रमुख इलाकों में लगाए गए इन पोस्टरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े आंकड़ों को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed