फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The arrangements of PM Shri schools will be checked under the supervision of the DM

Lucknow News: डीएम की निगरानी में परखी जाएगी पीएम श्री विद्यालयों की व्यवस्थाएं

Thu, 18 Dec 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The arrangements of PM Shri schools will be checked under the supervision of the DM
लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश के पीएम श्री विद्यालयों में व्यावसायिक कौशल शिक्षा, इंटीग्रेटेड साइंस लैब सहित 21 बिंदुओं पर पड़ताल होगी। जिलाधिकारी की निगरानी में होने वाली शिक्षा गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय को भेजी जाएगी और इसी आधार पर विद्यार्थियों को बजट जारी होगा। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में जिला शिक्षा परियोजना समिति को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग की भौतिक प्रगति रिपोर्ट और वित्तीय प्रगति के अलावा विद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के आधार पर रिपोर्ट तैयार होगी। प्रशिक्षण की सुविधाओं, विद्यालय में क्लब, खेलकूद सामग्री व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हर विकासखंड में कम से कम दो विद्यालयों को उच्चीकृत किया गया है। लखनऊ के प्रत्येक विकासखंड में दो के साथ यूपी में कुल 1722 विद्यालयों (1565 बेसिक शिक्षा विभाग व 157 माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित) का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन बिंदुओं पर होगी जांच

पीएमश्री विद्यालय में इंटरनेट सुविधा, डिजिटल एंट्री वाली लाइब्रेरी, इंटीग्रेटेड साइंस लैब, बच्चों का अटेंडेंस ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर, खेलकूद की सुविधाएं और मैदान, प्रिंसिपल व शिक्षकों की क्षमता निर्माण, दस बैगलेस दिन, आईडी कार्ड जारी करना आदि की जांच होगी। इसके अलावा शौचालय, कंप्यूटर लैब व सीटी लैब, स्मार्ट क्लासरूम, व्यावसायिक कौशल शिक्षा, ग्रीन स्कूल, लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण, पीने का पानी, युवा और इको क्लब, मार्गदर्शन और कॅरिअर काउंसिलिंग, फर्नीचर की उपलब्धता व स्कूल इनोवेशन काउंसिल की स्थापना की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed