{"_id":"67520e18486510ed90011657","slug":"the-accused-who-set-fire-to-the-girls-house-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-981722-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती के घर में आगजनी करने वाला आरोपी शोहदा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवती के घर में आगजनी करने वाला आरोपी शोहदा गिरफ्तार
Fri, 06 Dec 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। डीसीपी की फटकार पड़ने के बाद पीजीआई पुलिस ने युवती के घर में आगजनी के मामले में केस दर्ज कर आरोपी शोहदे को गिरफ्तार कर लिया। पहले पुलिस जांच के नाम पर मामले को दबाने में जुटी थी।
पीड़ित युवती पीजीआई थानाक्षेत्र के हैबतमऊ मवैया स्थित डूडा कॉलोनी में रहती है। पड़ोस में रहने वाला राजन नाम का युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। शादी करने का दबाव बना रहा था और विरोध पर जान से मारने की धमकी देता था। मंगलवार देर रात आरोपी ने युवती के घर में आग लगा दी थी। पीड़िता के पिता की बाइक, पड़ोसी की दो गाड़ियां और चार साइकिलें जल गईं।
मामले में युवती की मां ने थाने पर शिकायत की थी। पीजीआई पुलिस ने जांच की बात कहकर मामले को दबा दिया था। बुधवार देर रात डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह को जब घटना का पता चला तो उन्होंने इंस्पेक्टर रविशंकर त्रिपाठी को फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर बृहस्पतिवार को निगोहां के मदाखेड़ा गांव से राजन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मेडिकल स्टोर में काम करता है।