{"_id":"68bdf3ed6fb90e2dcb0c871b","slug":"the-accused-had-beaten-the-llb-student-for-making-a-comment-lucknow-news-c-13-knp1002-1374260-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कमेंट करने पर आरोपियों ने एलएलबी छात्र को था पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कमेंट करने पर आरोपियों ने एलएलबी छात्र को था पीटा
Mon, 08 Sep 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट स्थित एमिटी विश्वविद्यालय परिसर में कार में कैसरबाग के मकबूल गंज निवासी बीएलएलबी छात्र शिखर को थप्पड़ जड़ने के मामले में एक नया मोड़ आया है। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि शिखर ने आरोपी छात्रा पर कमेंट किया था। वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। मामले में शिखर के पिता मुकेश ने छह लोगों के खिलाफ चिनहट थाने में केस दर्ज कराया था।
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक जांच में सामने आया है कि शिखर ने काफी समय पहले आरोपी छात्रा जाह्नवी पर कमेंट किया था। इसी के चलते योजना के तहत जाह्नवी व अन्य आरोपी सौम्य सिंह यादव, आयुष यादव, मिलन बनर्जी, विवेक सिंह और आर्यमन शुक्ला ने शिखर को सबक सिखाने की योजना बनाई थी। 26 अगस्त को सौम्य पीड़ित को कार से लेकर विश्वविद्यालय परिसर की पार्किंग में पहुंचा था। वहां पहले से मौजूद अन्य आरोपी भी कार में सवार हो गए थे। सभी ने शिखर को 26 थप्पड़ जड़े थे। पिटाई का वीडियो बनाकर आरोपियों में से एक छत्र ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
आरोपी किए गए निलंबित
वीडियो वायरल होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आरोपियों को निलंबित कर दिया था। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। अभी सभी की मोबाइल स्विच ऑफ हैं।