फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The accused drove around in a stolen car for 12 days, and a case was filed after the situation escalated

Lucknow News: 12 दिन तक चोरी की कार से घूमते रहे आरोपी, मामला गरमाने पर दर्ज किया केस

Sat, 07 Feb 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 07 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The accused drove around in a stolen car for 12 days, and a case was filed after the situation escalated
मोहनलालगंज। क्षेत्र में बुधवार को बच्चों को अगवा का प्रयास करने के आरोपी बेधड़क 12 दिनों तक चोरी की कार से घूमते रहे। मगर कार मालिक के शिकायती पत्र देने पर भी सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। वहीं, जब मामला गरमा गया तब पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली।
विज्ञापन


24 जनवरी को सुशांत गोल्फ सिटी के माढरमऊ स्थित शिव बिहार काॅलोनी निवासी अखिल कुमार त्रिपाठी के घर के बाहर खड़ी उनकी कार दो आरोपियों ने चोरी कर ली। पीड़ित कार मालिक का आरोप है कि जब उन्हें अगले दिन घटना की जानकारी हुई तो वह शिकायत करने थाने पहुंचे थे। पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में अखिल कुमार ने ई एफआईआर की, तो पुलिस ने उसे निरस्त कर दिया। बुधवार को घटना होने की जानकारी जब सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को हुई तो बृहस्पतिवार को ही कार मालिक से तहरीर ली और कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिणी आर वसंथ कुमार ने बताया कि पीड़ित पहले पुलिस चौकी गए थे। फिर वह थाने चले गए और खुद पुलिस से ई एफआईआर करने की बात कही थी। जबकि पुलिस ने इनसे थाने में भी केस दर्ज कराने की बात कही थी। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए हैं। मगर कोई अहम सुराग नहीं लग सका है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी ने दी हिदायत

शुक्रवार को मोहनलालगंज कस्बे में एडीसीपी ने गश्त की। उनके साथ एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय और इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे। वहीं, जिन किशोरों के साथ घटना हुई थी वहां एडीसीपी ने बात की। साथ ही समय से घटना से जानकारी उन्हें न देने पर एडीसीपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed