फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TET examination in October, sikshamitra we get the advantage

अक्तूबर में टीईटी और दिसम्बर में शिक्षक भर्ती का फैसला, शिक्षामित्रों का भी रखा गया ध्यान

Tue, 22 Aug 2017 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Aug 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
TET examination in October, sikshamitra we get the advantage
टीईटी

प्रदेश में शिक्षा मित्रों के आंदोलन के बीच सरकार ने अक्तूबर में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीचर्स एजिबिलिटी टेस्ट) कराने और दिसम्बर में सहायक अध्यापकों की भर्ती निकालने का निर्णय किया है।

विज्ञापन


शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक की भर्ती में 2.5 अंक प्रति वर्ष से अधिकतम दस वर्ष के लिए 25 भारांक देकर भर्ती में वरियता दी जाएगी।

बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राजप्रताप सिंह ने बताया कि अक्तूबर में टीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। संभवत: 15 अक्तूबर को परीक्षा होगी।

टीईटी का परिणाम आने के बाद दिसम्बर में सहायक अध्यापकों की नई भर्ती निकाली जाएगी। इस भर्ती में शिक्षा मित्रों को 2.5 अंक प्रति वर्ष की दर से अधिकतम दस वर्ष के 25 भारांक देकर वरियता दी जाएगी। इसके लिए विभाग नियमावली में  संशोधन करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

1 अगस्त से प्रत्यावर्तित माने जाएंगे

राज प्रताप सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापक पद पर समायोजित हुए शिक्षा मित्र सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से 1 अगस्त 2017 से शिक्षा मित्र के पद पर प्रत्यावर्तित माने जाएंगे। उन्हें 1 अगस्त 2017 से 10,000 रुपये प्रति महीने मानदेय दिया जाएगा।

मूल विद्यालय में पदस्थापित हो सकते हैं
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि शिक्षा मित्र स्वेच्छा से वर्तमान विद्यालय या उनके मूल विद्यालय में पदस्थापित होने का विकल्प दे सकते हैं। उनके विकल्प के अनुरूप उनकी पोस्टिंग की जाएगी।

इनका कहना है सरकार को शिक्षा मित्रों के प्रति पूरी सहानुभूति है। साथ ही इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन भी करना है। हमने शिक्षा मित्रों के सामने पहले ही ये सभी विकल्प रखकर उनसे धरना, प्रदर्शन बंद कर स्कूलों में जाकर पठन पाठन कराने की अपील की थी। सरकार उनके लिए जो भी बेहतर कर सकती है वह किया जा रहा है। आंदोलन और वार्ता एक साथ नहीं हो सकते हैं, शिक्षा मित्रों को पहले स्कूलों में जाकर काम शुरू करना चाहिये।
राजप्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed