{"_id":"61a1431cc1ef391dc860f607","slug":"testing-will-be-increase-in-airport-lucknow-news-lko6062501121","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्री दस दिन घर से नहीं निकल पाएंगे बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्री दस दिन घर से नहीं निकल पाएंगे बाहर
Sun, 28 Nov 2021 12:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:41 PM IST
सार
कोरोना का नया वैरिएंट सामने आने के बाद अब विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच व स्क्रीनिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा। ऐसे सभी यात्री 15 दिन स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में रहेंगे। कोई भी लक्षण नजर आने पर जांच कराई जाएगी। विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश से आने वाले यात्री अब स्वास्थ्य विभाग के राडार पर रहेंगे। एयरपोर्ट पर जांच पड़ताल बाद वह करीब दस दिन तक घर पर आईसोलेट रहेंगे। इस दौरान कोई भी लक्षण आने पर उनकी जांच स्वास्थ्य विभाग कराएगा। वहीं शनिवार को स्वास्थ्य विभाग व एयरपोर्ट अर्थारिटी के बीच बैठक हुई। विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग व जांच होगी। जांच में यदि संक्रमण मिलता तो मरीज को अस्पताल या फिर होम आईसोलेशन में रखा जाएगा। मरीज के नमूने की जीन सिक्वेंसिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
अफ्रीका में कोविड 19 के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन मिलने के बाद यूपी में भी सतर्कता के निर्देश दिये गए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के बीच बैठक में यात्रियों की जांच की गाइड लाइन तय की गयी है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में कोरोना का नया वैरिएंट पाया गया है। अफ्रीका के रास्ते यह यह वैरिएंट प्रदेश में न आ जाए इसके लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ा दी गयी है। एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ बैठक में यह तय किया गया कि जो भी यात्री कोरोना प्रभावित देशों से आते हैं उन पर खास नजर रखी जाए।
विज्ञापन
सभी यात्रियों का आरटीपीसीआर जांच होगी। रिपोर्ट कुछ भी रहे यात्रियों को 10 दिनों तक सख्ती के साथ होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। इसके लिए टीम उसके घर की निगरानी करेगी। कोविड कन्ट्रोल रूम में रोजाना फोन पर स्वास्थ्य की जानकारी देनी होगी। जांच में पॉजिटिव आने वाले मरीजों को नियमानुसार अस्पताल में भर्ती कराने व होम आइसोलेशन में रखा जाए। वहीं नेगेटिव आने वाले यात्रियों को 10 दिन तक घर में रहने की सख्ती से हिदायत दी गई है। कोविड कमांड सेंटर इन लोगों को जोड़ा जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में वरिष्ठ निदेशक डॉ. वीके चौधरी, सुरेश चन्द्र होता, टर्मिनल इन्चार्ज विनम्र मेहरोत्रा, जिला कार्यक्त्रस्म प्रबंधक सतीश यादव मौजूद रहे।
पासपोर्ट की भी पड़ताल होगी
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है विदेश से आने वाले यात्रियों का पासपोर्ट की भी पड़ताल एयरपोर्ट अर्थारिटी करेगा। पासपोर्ट जांच दौरान यह साफ हो सकेगा कि यात्री ने संक्रमित देशों की यात्रा एक माह के दौरान तो नहीं किया है। पासपोर्ट से पुष्टि होने बाद उन यात्रियों को क्वारंटीन किया जाएगा। आठवें दिन उनकी दोबारा जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव होने बाद यात्री को छोड़ा जाएगा।