फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   terrorist shakir arrested from deoband reveals secret

इंजीनियर भाई के साथ शुरू किया बिजनेस, नहीं चला तो बना आतंकी

Mon, 23 May 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 May 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
terrorist shakir arrested from deoband reveals secret
डेमो प‌िक

देवबंद से पकड़ गए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े शाकिर अंसारी ने यूपी एटीएस के सामने कई महत्वपूर्ण राज खोले हैं। बकौल शाकिर उसने पहले अपने इंजीनियर भाई के साथ मिलकर स्टार्टअप शुरू किया था। 

विज्ञापन


कड़ी मेहनत के बावजूद जब यह बिजनेस नहीं चला तो वह आतंकी संगठनों के संपर्क में आ गया। देवबंद आकर वह जैश-ए-मोहम्मद के मौलाना मसूद अजहर के वीडियो देखने लगा। 
विज्ञापन


इसके बाद ही उसका दिमाग पलटा और उसने जिहाद में शामिल होने का निर्णय लिया। इन लोगों ने ग्रामीण इलाकों में ई-बिजनेस के लिए एक एप बनाया था। बाई एवरीथिंग डॉट काम नाम से बनाए गए इस वेब एप्लीकेशन के जरिये शुरुआत में इन्होंने बिजनेस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन काफी मशक्कत के बाद यह बिजनेस नहीं चल पाया। इसके बाद नौकरी के लिए वह इधर-उधर भटकने लगा और बाद में वह आतंकी संगठनों के संपर्क में आ गया। शाकिर ने बताया कि देवबंद में ही वह कई जमात में गया। इसके बाद से उसका दिमाग बदलने लगा।

फेसबुक पर देखे जिहादियों के वीडियो

terrorist shakir arrested from deoband reveals secret
डेमो प‌िक - फोटो : PTI

मसूद अजहर के वीडियो देखने के बाद जिहाद में शामिल होने का निर्णय लिया। इसके बाद ही उसने पाकिस्तान जाने का मन बनाया। इसके लिए उसे वीजा की तलाश थी।

इसी बीच उसकी मुलाकात दिल्ली भजनपुर निवासी साजिद से हुई। साजिद बम बनाता था। यह पिछले डेढ़ साल से अपना नेटवर्क बढ़ा रहा था। शाकिर ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि उसने फेसबुक के जरिये कई जिहादी वीडियो देखे। 

शाकिर पाकिस्तान के आतंकी तलहा से भी वीडियो चैट करता था। इससे भी उसके मन में पाकिस्तान जाकर जिहाद में शामिल होने का विचार आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed