फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tension in faizabad ahead of girl murder case

फैजाबाद कांड: लोगों पर बरपा पुलिसिया कहर

Mon, 18 Aug 2014 06:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Aug 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
tension in faizabad ahead of girl murder case

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के अमानीगंज इलाके में रविवार को किशोरी के अपहरण व हत्या कांड के बाद जिले की स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन


सोमवार शाम वारदात का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और स्थानीय पुलिस की झड़प हो गई, जिससे एक बार फिर माहौल गर्म हो गया। हालांकि, पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके जवाब में प्रदर्शनकारी भी उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव करने लगे।
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद सीएम अखिलेश यादव जागे और सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल के जरिए यूपी सरकार ने अफवाह फलाने वालों व बवाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, क्या था अखिलेश सरकार का ट्वीट

tension in faizabad ahead of girl murder case

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को फैजाबाद जिले में किशोरी के अपहरण और हत्या मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का आदेश दिया है।

सोमवार शाम सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अफवाह फैलाने वाले लागों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

अखिलेश ने फैजाबाद जिला प्रशासन को मृतका के परिवार को हर जरूरी सुविधा मुहैया कराने को भी कहा है।

जानिए, क्या थी घटना

tension in faizabad ahead of girl murder case

गौरतलब है कि फैजाबाद के अमानीगंज इलाके में रविवार दोपहर किशोरी की अगवा करने के बाद हुई हत्या से सनसनी फैल गई थी।

शाम को ही आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि अफवाहों और लोगों में आक्रोश के चलते जिले की स्थिति तनावग्रस्त बनी हुई थी। इसकी वजह से अमानीगंज रविवार को बंद रहा था।

तनाव के मद्देनजर पुलिस-पीएसी के साथ एडीएम सिटी व एसपी ग्रामीण मौके पर ही तैनात रहे।

तीन घंटे तक की थी दरिंदगी

tension in faizabad ahead of girl murder case

शनिवार शाम फैजाबाद के खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार से 17 वर्षीय छात्रा को अगवाकर लखनऊ हाईवे पर उसके साथ तीन घंटे दरिंदगी की गई।

इसके बाद बाराबंकी के सफदरगंज के पास छात्रा को मरणासन्न हालत में फेंककर उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की गई। इस बीच पुलिस की नजर पड़ी तो दरिंदे वहां से भाग निकले। आननफानन में छात्रा को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इससे पहले रविवार सुबह युवती ने आरोपी मोबाइल विक्रेता नदीम का नाम बता दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है। घटना से इलाके में आक्रोश व्याप्त है। डॉक्टरों ने छात्रा से दुष्कर्म की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed