फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tempo strike in lucknow

खड़े रहे आटो-टैंपो, मरीजों का हुआ हाल बेहाल

Sat, 24 Aug 2013 02:34 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 24 Aug 2013 02:34 AM IST
विज्ञापन
tempo strike in lucknow

अधिक किराया वसूली को लेकर एआरटीओ की कार्रवाई के विरोध में चौक से निशातगंज जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को टैंपो चालकों ने चक्का जाम कर हड़ताल की।

विज्ञापन


चालकों ने उप संभागीय परिवहन अधिकारी पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए निर्धारित किराया दर को घटाए जाने का विरोध किया।

मालूम हो कि ट्रांस गोमती क्षेत्र से पुराने लखनऊ को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग है। चौक में मेडिकल कॉलेज होने के कारण टैंपो चालकों की हड़ताल से सर्वाधिक समस्या मरीजों व तीमारदारों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन


टैंपो का संचालन न होने से उन्हें धूप में सड़क के किनारे घंटों वाहनों की प्रतीक्षा करनी पड़ी। इस मार्ग पर एआरटीओ प्रशासन ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें बड़ी संख्या में अधिक सवारी बैठाए जाने के आधार पर चालान किया था। सवारियों से वसूले जा रहे किराए के बारे में भी जानकारी की थी। चौक से निशातगंज तक का किराया आठ रुपये प्रति टैंपो चालक ले रहे थे।


जबकि एआरटीओ आरपी सिंह का कहना है कि चौक से निशात गंज तक किराया छह रुपये निर्धारित किया गया था। अधिक किराया वसूले जाने पर एआरटीओ प्रशासन ने एतराज जताया था।

आंदोलित टैंपो मालिक व चालकों में प्रदीप कुमार, पप्पू, नूरबाबा, जुम्मन का कहना है कि हाल ही में सीएनजी की दर बढ़ने केबाद इस मार्ग पर किराया आठ रुपये कर दिया गया थ।

जबकि 17 अगस्त को इस मार्ग का किराया नौ रुपये निर्धारित किए जाने की बात पता चली। आमतौर पर लखनऊ के सभी मार्ग पर टैंपो का किराया बढ़ा है।

जबकि एआरटीओ ने इस मार्ग पर किराया बढ़ोत्तरी को नाजायज बताया। जबकि सीएनजी गैस महंगी होने के कारण टेंपो चालकों को घाटा वहन करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed