फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tempo driver molested a student of engineering college in bakshi ka talab

लखनऊः छेड़छाड़ पर चलती टेंपो से कूदी छात्रा, रोकने को कहा तो चालक ने बढ़ा दी रफ्तार

Thu, 14 Nov 2019 11:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Nov 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
tempo driver molested a student of engineering college in bakshi ka talab
प्रतीकात्मक तस्वीर

बख्शी का तालाब के सीतापुर रोड पर तकिया गांव के प्राथमिक विद्यालय के सामने बुधवार सुबह टेंपो चालक ने इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ की। उसने विरोध जताया तो चालक धमकाने लगा और टेंपो की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर छात्रा चलती टेंपो से कूद गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी। हसनगंज निवासी पीड़िता बीकेटी के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा है। रोजाना की तरह वह बुधवार सुबह 10 बजे टेंपो से कॉलेज जा रही थी। मां चंद्रिका देवी मोड़ के पास अन्य सवारियां उतर गईं और टेंपो में छात्रा व चालक ही रह गए।
विज्ञापन


तकिया गांव के प्राथमिक स्कूल के पास चालक ने छात्रा से अश्लील बातें करते हुए नंबर मांगा और रोजाना उसे कॉलेज टेंपो से छोड़ने की बात कही। साथ ही छात्रा से मुंह पर लिपटा कपड़ा हटाने को कहा। इस पर छात्रा ने शोर मचाया तो चालक ने टेप की आवाज बढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने से महज 300 मीटर दूरी पर हुई छेड़छाड़

tempo driver molested a student of engineering college in bakshi ka talab
प्रतीकात्मक तस्वीर
छात्रा ने रोकने को कहा तो चालक ने टेंपो की रफ्तार बढ़ा दी। इससे डरी छात्रा प्राथमिक स्कूल के सामने चलते टेंपो से कूद गई। इससे वह घायल हो गई। चालक ने टेंपो रोककर छात्रा के पास जाने का प्रयास किया। हालांकि, उसके शोर मचाने पर जुटे लोगों को देखकर वह भाग निकला। राहगीरों ने छात्रा को रामसागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया।

सीतापुर रोड पर तकिया गांव के प्राथमिक विद्यालय के सामने बुधवार सुबह इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ की घटना बीकेटी थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई। हालांकि, सोशल मीडिया पर मेसेज वायरल होने और ग्रामीणों के सूचना देने पर भी पुलिस तुरंत नहीं पहुंची।

अस्पताल प्रशासन के दोपहर दो बजे सूचना देने के बाद करीब चार बजे छात्रा को थाने ले जाकर तहरीर ली गई। वारदात के छह घंटे बाद तक पुलिस ने कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई। इस दौरान वारदात स्थल और अस्पताल में पुलिस आती-जाती रही।
 

अस्पताल से दी गई पुलिस को सूचना

tempo driver molested a student of engineering college in bakshi ka talab
प्रतीकात्मक तस्वीर
अस्पताल के कर्मचारियों और राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। वारदात की सूचना पर पहुंचे छात्रा के परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने चालक के बारे मे कोई जानकारी नहीं दी है।

उसके पास टेंपो का नंबर भी नहीं है। छात्रा के दाहिने हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट, छात्रा के बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

घायल छात्रा को देख सहमे स्कूल के बच्चे
वारदात तकिया गांव के प्राथमिक स्कूल के सामने हुई। घायल छात्रा को देखकर स्कूल के बच्चे सहम गए। भीड़ बढ़ने पर प्रधानाचार्य पवन कुमार और शिक्षिकाओं ने किसी तरह बच्चों को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed