फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager shot at Tilak ceremony, hit on leg

Lucknow News: तिलक समारोह में किशोर को मारी गोली, पैर पर लगी

Fri, 01 May 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 01 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Teenager shot at Tilak ceremony, hit on leg
गोसाईंगंज। रसूलपुर आशिक अली गांव में बुधवार रात तिलक समारोह में मामूली कहासुनी पर 16 वर्षीय सुजीत को रायफल से गोली मार दी गई। गोली उसके दाहिने पैर में लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली मारने का आरोप सुशांत गोल्फ सिटी निवासी बंटी पर लगा है। किशोर के पिता ने बृहस्पतिवार शाम आरोपी बंटी व राइफल मालिक दीपक मिश्र के खिलाफ गोसाईगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोसाईगंज दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक रसूलपुर आशिक अली निवासी पुनवासी ने बताया कि बुधवार को गांव के ही रामू के लड़के का तिलक था। उनका बेटा सुजीत भी भी समारोह में गया था। वहां माैजूद कटरा बक्कास निवासी बंटी ने सुजीत को गाली दी। विरोध करने पर बंटी ने उसे दौड़ाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद बंटी और राइफल मालिक दीपक मिश्रा धमकी देकर भाग गए। इस घटना से तिलक समारोह में अफरातफरी मच गई। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed