फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teenager hurt by attempted misdeeds set herself on fire In Lucknow admitted to hospital

UP News: घर में घुसकर किशोरी की आबरू लूटने की कोशिश, शर्मिंदगी से पीड़िता ने खुद को लगा ली आग; हालत नाजुक

Sun, 02 Mar 2025 09:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 09:43 AM IST
सार

राजधानी में आरोपियों ने घर में घुसकर किशोरी की आबरू लूटने की कोशिश की। शर्मिंदगी से पीड़िता ने खुद को आग लगा ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
teenager hurt by attempted misdeeds set herself on fire In Lucknow admitted to hospital
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में रहने वाली 17 वर्ष की किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की घटना सामने आई है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि बेटी के शोर मचाने पर आरोपी युवक राहुल भाग निकला। घटना से आहत होकर किशोरी ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


किशोरी के पिता ने बताया कि वह पेशे से निजी चालक हैं। परिवार में पत्नी व इकलौती बेटी है। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी तबीयत खराब थी। वह पत्नी के साथ अस्पताल गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का रहने वाला राहुल उनके घर में घुस आया। उसने बेटी के साथ गलत काम की कोशिश की। किशोरी ने विरोध जताते हुए शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया।

विज्ञापन

खबर पाकर अस्पताल से माता-पिता भागे-भागे घर पहुंचे

पीड़िता के पिता का कहना है कि राहुल की हरकत से क्षुब्ध होकर उनकी बेटी ने घर में खुद को आग लगा ली। लपटों में घिरी किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। खबर पाकर अस्पताल से माता-पिता भागे-भागे घर पहुंचे। बेटी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया कि बेटी 60 प्रतिशत झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को मिले कड़ी सजा

किशोरी के पिता ने रोते हुए कहा कि उनकी इकलौती बेटी के साथ गलत काम करने वाले राहुल को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed