{"_id":"64571ac0a6392ce17e0fc019","slug":"teamprature-of-weather-is-rising-in-uttar-pradesh-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: यूपी में मौसम के तेवर फिर हुए तल्ख, चढ़ने लगा पारा, अब लू के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: यूपी में मौसम के तेवर फिर हुए तल्ख, चढ़ने लगा पारा, अब लू के आसार
Sun, 07 May 2023 08:58 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 May 2023 08:58 AM IST
सार
यूपी में मौसम के तेवर तल्ख होना शुरू हो गए हैं। मौसम विज्ञानियों ने तापमान बढ़ने और लू चलने के आसार जताए हैं। हालांकि, प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ दिनों से खुशनुमा चल रहे मौसम के तेवर फिर तल्ख हो गए हैं। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को अधिकतम तापमान में औसतन तीन डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। झांसी में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 37.7 डिग्री था।
विज्ञापन
लखनऊ का भी पारा बढ़कर 36.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को यह 34.2 डिग्री सेल्सियस था। गर्मी का ये हाल तब है जब तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मई के मौसम पूर्वानुमान में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने और लू चलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी की बढ़ीं मुश्किलें, ये करीबी खोलेगा सारे राज, हथियारों का करता था इंतजाम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पारा चढ़ते ही यूपी में बढ़ी बिजली की मांग, उत्पादन इकाइयां अलर्ट, ग्रामीण इलाकों में कटौती
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सात मई से बारिश के आसार कम हो गए हैं। इससे तापमान बढ़ने और लू चलने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बरसात हुई है। चुर्क में 1.6 मिमी बारिश हुई है। रविवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा।