फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mukhtar Ansari close JUGNU was in direct contact with many mafias of Punjab Used to handle business in Lucknow

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी की बढ़ीं मुश्किलें, ये करीबी खोलेगा सारे राज, हथियारों का करता था इंतजाम

Sun, 07 May 2023 08:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 May 2023 08:54 AM IST
सार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने यूपी के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के करीबी साथी हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू वालिया को मोहाली से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari close JUGNU was in direct contact with many mafias of Punjab Used to handle business in Lucknow
Mukhtar Ansari - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के रोपड़ जेल में रहने के दौरान उसका करीबी लखनऊ का माफिया जुगनू वालिया सारा इंतजाम करता था। एसटीएफ के मुताबिक जुगनू वालिया के संपर्क में पंजाब के कई बड़े माफिया और हथियार तस्कर थे। मुख्तार गैंग के लिए सालों से जुगनू पंजाब से हथियारों का इंतजाम करता था। 
विज्ञापन


लखनऊ में भी मुख्तार का सारा कारोबार संभालता था। इसमें व्यापारियों और बिल्डरों से वसूली, ब्याज वसूलना और मुख्तार के केसों में पैरोकारी करना शामिल था। वालिया के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, वसूली आदि के 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2019 में मानकनगर के कपड़ा व्यापारी अनमप्रीत की हत्या का आरोप भी लगा था। 
विज्ञापन


एसटीएफ और लखनऊ पुलिस को आलमबाग में चिकचिक रेस्टोरेंट के मालिक जसविंदर सिंह उर्फ रोमी की हत्या के मामले में उसकी तलाश थी। आलमबाग और आसपास के इलाके की विवादित संपत्तियों में उसका दखल रहता था। लखनऊ पुलिस ने हाल ही में उसके मकान को कुर्क भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसटीएफ को उसके पंजाब में छिपे होने की लगातार सूचना भी मिल रही थी। मुख्तार के मुश्किल समय में जुगनू पैसों का बंदोबस्त कर भेजता था। ट्रांसपोर्टनगर इलाके में उसकी एक बेशकीमती संपत्ति भी है। उसके पास ऑडी और जगुआर जैसी गाड़ियों का काफिला भी था।

यूपी सरकार ने रखा है एक लाख का इनाम

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने यूपी के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के करीबी साथी हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू वालिया को मोहाली से गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जुगनू वालिया का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली जैसे कई अपराधों में शामिल रहा है। 

उन्होंने बताया कि जुगनू यूपी पुलिस को कई आपराधिक मामलों में वांछित है और उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी सरकार की तरफ से एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से एक .32 बोर का पिस्तौल, 6 कारतूस, लाखों रुपये की विदेशी करंसी, एक स्कोडा कार और दो वॉकी टॉकी सेट बरामद किए हैं।

डीजीपी यादव ने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ की टीमों ने एडीजीपी प्रमोद बाण के नेतृत्व में और एआईजी संदीप गोयल की मदद से विशेष ऑपरेशन चलाते हुए जुगनू वालिया को मोहाली से गिरफ्तार कर लिया। इस आपरेशन में पुलिस टीमों का नेतृत्व डीएसपी राजन परमिंदर और डीएसपी रमनदीप सिंह कर रहे थे। 

 

एडीजीपी प्रमोद बाण ने कहा कि पुलिस टीमों ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कई खुलासे होने की उम्मीद है। जुगनू वालिया के खिलाफ मोहाली के पुलिस स्टेशन स्टेट क्राइम में शस्त्र एक्ट की धारा 25 (7, 8) और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed