फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP PET exam tomorrow; additional buses to run for candidates

Lucknow News: यूपी पेट परीक्षा कल, परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

Sat, 24 Oct 2026 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
UP PET exam tomorrow; additional buses to run for candidates
लखनऊ।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) रविवार से शुरू हो रही है। लखनऊ में यह तीन दिवसीय परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होगी। प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की है।
विज्ञापन

परीक्षा लखनऊ के 30 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षाएं होंगी। इसमें कुल 1,14,912 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। अवध बस डिपो के एआरएम को परिवहन सेवाओं का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यूपी के आठ शहरों और बिहार से परीक्षार्थी लखनऊ आ रहे हैं। आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशनों से 24 घंटे एसी जनरथ और साधारण बसें उपलब्ध होंगी। बसों में सीटों की बुकिंग ऑनलाइन भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन


विभिन्न जिलों से परीक्षार्थी
परीक्षा में बिहार से 10,122 परीक्षार्थी आएंगे। यूपी के अंबेडकर नगर से 11,888 और बलिया से 13,656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बाराबंकी से 23,915, हरदोई से 21,109 और रायबरेली से 18,540 परीक्षार्थी आएंगे। बस्ती से 3000, लखीमपुर खीरी से 2096 और लखनऊ से 845 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। गोरखपुर से 5,573 परीक्षार्थी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed