फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers will be trained for maths and language classes.

UP News: गणित व भाषा की विशेष कक्षाओं के लिए शिक्षक को दिया जाएगा प्रशिक्षण, पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान

Thu, 19 Jan 2023 09:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Jan 2023 09:50 PM IST
सार

कमजोर छात्रों को दक्ष बनाने के लिए प्रदेश भर में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें कमजोर बच्चों को दक्ष बनाने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
Teachers will be trained for maths and language classes.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छठवीं से आठवीं कक्षा तक के कमजोर बच्चों को गणित व भाषा विषय में दक्ष बनाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों विषयों के शिक्षकों के लिए पूरे प्रदेश में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा।

विज्ञापन


शिक्षकों को कमजोर बच्चों की विशेष कक्षाओं के प्रशिक्षण के लिए तैयार की गई विशेष शिक्षण सामग्री की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 फरवरी तक पूरा करने की मियाद तय की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बड़ी राहत, 18 सौ करोड़ का टैक्स माफ किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निजी अस्पतालों में खून के नाम पर लूट: एक यूनिट के लिए 1450 की जगह छह हजार रुपये वसूले, बिल से खुलासा


महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी डायट प्राचार्यों को अपने-अपने यहां शिक्षण प्रशिक्षण की कार्ययोजना बनाकर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि सबसे पहले प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय के गणित के शिक्षक और फिर भाषा विषय के शिक्षक को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाए। 

रोजाना 50-50 शिक्षकों के अलग-अलग सत्र प्रत्येक डायट में सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच होंगे। यदि प्रशिक्षण में शिक्षक गैरहाजिर मिले तो संबंधित विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

इसके तहत राज्य स्तर पर प्रत्येक जिले से शिक्षकों को बुलाकर संदर्भदाता प्रशिक्षण गणित का हो चुका है, जबकि भाषा का इसी महीने से प्रस्तावित है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के अनुसार एक अप्रैल 2023 से 50 दिन तक विशेष रूप से तैयार कार्य पुस्तिका व संदर्शिका से प्रभावी कक्षा शिक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed