{"_id":"78c65708fe4b07dc2f2c28c1feb268e2","slug":"teacher-brutally-punished-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बात करने पर छात्रा को दी ये कैसी सजा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बात करने पर छात्रा को दी ये कैसी सजा!
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Sat, 15 Nov 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लास में बात करने पर एक प्रिंसिपल ने स्टूडेंट को ऐसी सजा दी जिसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। छात्रा के ताऊ ने प्रिंसिपल और मैनेजर पर केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
बाल दिवस के एक दिन पहले बृहस्पतिवार को क्लास में बात करने पर प्रधानाचार्य ने 12वीं की एक छात्रा की डंडे से जमकर पिटाई की।
इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसका सिर दीवार से दे मारा जिससे वह बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद होश आया तो चपरासी के साथ घर भेज दिया गया।
तबीयत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए। यहां से रेफर करने पर छात्रा को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
छात्रा के ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह और कॉलेज मैनेजर नरसिंह नारायण के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के उमरी गांव की एक 17 वर्षीय छात्रा सरस्वती इंटर कॉलेज उमरी में कक्षा 12 में पढ़ती है। गुरुवार को क्लास रूम में छात्रा अपनी सहेली से बात कर रही थी।
विज्ञापन
उसी समय क्लास रूम में पहुंचे प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह का पारा चढ़ गया। उन्होंने छात्रा को डंडे से पीटा, फिर उसका सिर क्लास रूम की दीवार से दे मारा।