फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher blackmails shoulders wife with obscne clip

बच्चे के ट्यूटर ने खींची फौजी की पत्नी की आपत्तिजनक फोटो, किया ब्लैकमेल

Wed, 08 Jun 2016 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Jun 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
teacher blackmails shoulders wife with obscne clip

लखनऊ के सरोजनीनगर में फौजी की पत्नी को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप की कोशिश व ब्लैकमेल करने के आरोप में आलमबाग के स्नेहनगर निवासी अटल दीक्षित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़िता ने अटल पर एटीएम कार्ड छीनकर रुपये निकालने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


विवेचना कर रहे दरोगा कृष्णकांत सिंह ने बताया कि अटल पीड़िता के बेटे को ट्यूशन पढ़ाने आता था। पुलिस टीम उसके घर गई थी लेकिन वह भागा हुआ है। दरोगा ने बताया कि पीड़िता का पति बाहर रहता है जबकि वह एक बेटे व एक बेटी के साथ सरोजनीनगर में रह रही है। 
विज्ञापन


चार महीना पहले ही बेटे को ट्यूशन पढ़ाने के लिए अटल को रखा था। बीते सप्ताह अटल ट्यूशन पढ़ाने घर आया था। बेटे-बेटी को कमरे में छोड़कर वह टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर बाहर चला गया। बाहर पीड़िता मिली तो उसने प्यास लगने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने उसे गिलास में जूस दिया। अटल के कहने पर उसने खुद भी थोड़ा जूस ले लिया। अटल बातचीत करते हुए पीड़िता को दूसरे कमरे में ले गया और ध्यान बंटते ही साथ लाया हुआ नशीला पदार्थ उसके जूस के गिलास में मिला दिया।

फोटो वाट्सएप पर वायरल करने की दी धमकी

teacher blackmails shoulders wife with obscne clip
जूस पीने के कुछ मिनट बाद ही पीड़िता पर बेहोशी छाने लगी। वह बेसुध हो गई तो अटल ने अपने मोबाइल फोन से उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच लीं। पीड़िता का आरोप है कि अस्त-व्यस्त हालत में ही अटल ने उसकी कई फोटो खींच लीं। 
होश में आने पर उसने फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अटल ने रुपये वसूले। फोटो दिखाकर रेप करने की भी कोशिश की।

पीड़िता ने शिकायत करने की धमकी दी तो उसने आपत्तिजनक फोटो वॉट्सएप और फेसबुक पर पोस्ट करने की धमकी दी। शनिवार को अटल घर आया और पीड़िता का एटीएम कार्ड छीनकर रुपये निकाल लिए। 

पीड़िता ने पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तो वह छुट्टी लेकर लखनऊ आया और सोमवार को सरोजनीनगर थाना जाकर अटल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed