{"_id":"6179649bb83b3b14400660a4","slug":"t20-cricket-world-cup-fir-registered-against-seven-people-celebrating-pakistan-s-victory-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप : भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वाले सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप : भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वाले सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Thu, 28 Oct 2021 10:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:09 AM IST
सार
यह एफआईआर आगरा, बरेली, बदायूं और सीतापुर जिले में की गई है।
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीते रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप मैच भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वाले सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है। यह एफआईआर आगरा, बरेली, बदायूं और सीतापुर जिले में की गई है। बदायूं में फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने और पाकिस्तान के झंडे की फोटो लगाने पर राजद्रोह का मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बरेली में दो एफआईआर दर्ज की गई जिसमें आरोप है कि अभियुक्त ने पाकिस्तान के समर्थन में अपने व्हाट्स एप पर स्टेटस डाला और शिकायतकर्ता के साथ गाली गलौज की। सीतापुर में भी पाकिस्तान के समर्थन में व्हाट्स एप पर स्टेटस लगाने पर एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं बरेली के इज्जतनगर थाने में दर्ज एक अन्य एफआईआर में अभियुक्त पर आरोप है कि उसने अपने व्हाट्स एप के स्टेटस पर पाकिस्तानी खिलाड़ी का समर्थन किया और भारतीय क्रिकेट टीम को अपशब्द लिखा। वहीं आगरा के जगदीशपुर थाने में दर्ज मुकदमे में आरोप है कि भारत की हार पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई और देश विरोधी नारे लगाए गए।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वाले 7 लोगों के खिलाफ पांच स्थानों पर एफआईआर की गई है। इसमें पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन