{"_id":"5b2c8c024f1c1b6d4d8b7d91","slug":"swatantra-dev-singh-honored-with-transport-minister-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को ‘ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ऑफ द ईयर’ का खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को ‘ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ऑफ द ईयर’ का खिताब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को वर्ष 2017-18 के लिए स्कॉच अवॉर्ड के तहत ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली स्थित कॉन्सटीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बृहस्पतिवार को आयोजित 52वें स्कॉच समिट के उद्घाटन अवसर पर स्कॉच ग्रुप के अध्यक्ष समीर कोचर ने दिया।
विज्ञापन
तीन दिवसीय इस समिट में देशभर से एक हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें 63 स्मार्ट शहर एवं नगरपालिकाएं, 38 जनपद, 28 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश, आठ केंद्रीय मंत्रालय, अर्थशास्त्री, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
स्कॉच ग्रुप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में परिवहन के क्षेत्र में केंद्र सरकार और सभी राज्यों के प्रदर्शन के आधार पर बेहतर कार्य करने वाले राज्य की वार्षिक रिपोर्ट तैयार की थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर यूपी को यह सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन