{"_id":"58938e1b4f1c1bda17e808d2","slug":"swami-prasad-maurya-son-beats-static-magistrate-in-raebareli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नामांकन करने गए स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे ने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामांकन करने गए स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे ने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
मजिस्ट्रेटों से हाथापाई के दौरान समर्थक
- फोटो : amar ujala
पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे और ऊंचाहार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य और उनके समर्थकों ने बृहस्पतिवार को नामांकन कक्ष के बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की पिटाई कर दी। उत्कृष्ट के समर्थक नामांकन के दौरान नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
जब कलेक्ट्रेट में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात मजिस्ट्रेटों ने उन्हें रोका तो वे भड़क गए। पिटाई के दौरान मौके पर तैनात सीओ व थानेदार तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की तहरीर पर पुलिस ने उत्कृष्ट और 40 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
Trending Videos
नारेबाजी करने से रोका तो हुई हाथापाई
मजिस्ट्रेटों से हाथापाई के दौरान समर्थक
- फोटो : amar ujala
नामांकन स्थलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डूडा के परियोजना निदेशक सुधाकांत मिश्रा एवं जिलाक कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार को मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों ने उत्कृष्ट व समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। आरोप है कि इससे भड़के उत्कृष्ट व समर्थकों ने दोनों की पिटाई कर दी। सदर कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।