रायबरेली में हत्या: राष्ट्रीय शोषित समाज के दल ने परिवार से की मुलाकात, आरोपी की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई हत्या के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवक की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के संगठन राष्ट्रीय शोषित समाज की छह सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव पहुंची। इस दौरान पीड़ित परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली गई तथा न्याय के लिए एकजुट होकर संघर्ष की बात कही गई।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवा रावत, मंडल प्रभारी शत्रोहन सिंह मौर्य ने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। छह सदस्यीय टीम ने पीड़ित परिवार के यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता जल्द से जल्द दिलवाने की मांग की।
मालूम हो कि बीते रविवार को पिछवरिया गांव में अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, अभी तक पीड़ित परिवार की अन्य मांगों को पूरा नहीं किया गया है जिससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
कलेक्ट्रेट में होगा प्रदर्शन
भीम युवा संगठन मामले को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेगा। इस दौरान उन मांगों को उठाया जाएगा जिस पर पूर्व में प्रशासन ने निस्तारण का आश्वासन दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.