फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Swami Prasad Maurya resigns from Samajwadi Party and MLC post.

UP: स्वामी प्रसाद ने सपा की प्राथमिक सदस्यता और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा, बोले- अपनी पार्टी के लिए काम करूंगा

Tue, 20 Feb 2024 02:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Feb 2024 02:07 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा की प्राथमिक सदस्यता के बाद विधान परिषद सदस्य के पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya resigns from Samajwadi Party and MLC post.
स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा से नाराज चल रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही विधान परिषद सदस्य के पद से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे गए पत्र में कहा कि 13 फरवरी को भेजे गए पत्र पर वार्ता के लिए पहल न करने पर इस्तीफा दे रहा हूं।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्वामी प्रसाद ने विधान परिषद के सभापित को पत्र में लिखा कि मैं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा, उत्तर प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य, विधान परिषद उत्तर प्रदेश निर्वाचित हुआ हूं। चूंकि मैंने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है इसलिए नैतिकता के आधार पर विधान परिषद उत्तर प्रदेश की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव रास्ते से भटक गए हैं। वो खुद को सेकुलर कहते हैं पर ऐसा लगता है कि वह मनुवादी व्यवस्था का समर्थन करते हैं। हमारा उनसे मतभेद है, मनभेद नहीं है। जब भी वह सही रास्ते पर आएंगे। मैं उनका स्वागत करूंगा। मैंने कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं किया है।


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ऐसे सेकुलर हैं कि पार्टी कार्यालय में पूजा करवा रहे हैं। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कभी संविधान की भावना के विपरीत व्यवहार नहीं किया। सपा वाले पार्टी कार्यालय में पूजा कर रहे है। उन्होंने प्रोफेसर राम गोपाल यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि सपा की खटिया खड़ी करने के लिए घर में ही लोग मौजूद हैं। दूसरों की क्या जरूरत है। उनकी भाषा देखिए क्या ये एक राजनीतिक व्यक्ति की भाषा है।

उन्होंने कहा कि अब वह खुद की पार्टी का एलान करेंगे और समाज के दलितों, पिछड़ों व आदिवासियों के लिए काम करेंगे। इंडिया गठबंधन में शामिल होने पर कहा कि जैसे भी होगा गठबंधन को मजबूत बनाने पर काम करूंगा। 










 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed