{"_id":"5d7a4da58ebc3e93ac7201e1","slug":"superintending-engineers-in-up-power-corporation-promoted-to-level-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉर्पोरेशन के 26 अभियंताओं को मिली प्रोन्नति, 13 मुख्य व 13 अधीक्षण अभियंताओं को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉर्पोरेशन के 26 अभियंताओं को मिली प्रोन्नति, 13 मुख्य व 13 अधीक्षण अभियंताओं को मिला लाभ
Thu, 12 Sep 2019 10:22 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन के 26 अभियंताओं को प्रोन्नति दी गई है। दो मुख्य अभियंता लेवल-2 को मुख्य अभियंता लेवल-1 तथा 11 अधीक्षण अभियंताओं को मुख्य अभियंता लेवल-2 के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इसके अलावा 13 अधिशासी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता बनाया गया है।
कॉर्पोरेशन प्रबंधन के आदेश के मुताबिक, पूर्वांचल वितरण निगम में मुख्य अभियंता (वाणिज्य) शशि भूषण वर्मा व स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में तैनात चंद्रकांत शुक्ला को मौजूदा तैनाती स्थल पर ही मुख्य अभियंता लेवल-1 के पद पर प्रोन्नति दी गई है। जिन अधीक्षण अभियंताओं को मुख्य अभियंता लेवल-2 के पद पर प्रोन्नति मिली उनमें पीलीभीत में तैनात मनोज कुमार पाठक व बांदा में तैनात राजेंद्र प्रसाद शामिल हैं। इन्हें दक्षिणांचल वितरण निगम में नई तैनाती दी गई है।
नौ अधीक्षण अभियंताओं को उनके मौजूदा तैनाती स्थल पर ही मुख्य अभियंता लेवल-2 के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इनमें राजनाथ यादव, अनूप चंद्रा, विनय पाल सिंह, संजय मिश्रा, सतीश कुमार सिन्हा, नरेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रताप सिंह गंगवार, अजय कुमार सिंह व गिरीश कुमार शामिल हैं।

अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति पाने वालों में उमा शंकर, सुनील कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, रवींद्र कुमार बंसल, सुरेश चंद्रा, जितेंद्र कुमार, रवींद्र कुमार जैन, सैय्यद अब्बास रिजवी, मनोज सिंह, विक्रम सिंह, देवेंद्र चंद्र वर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल व चंद्र भान पाल शामिल हैं।
विद्युत अभियंता संघ के अध्यक्ष जीके मिश्रा व महासचिव राजीव सिंह ने पदोन्नत अभियंताओं को बधाई देते हुए ऊर्जा मंत्री व प्रबंधन को धन्यवाद दिया है। पदाधिकारियों ने मांग की कि उत्पादन निगम एवं जल विद्युत निगम में भी पदोन्नति आदेश तत्काल जारी किए जाएं। साथ ही प्रत्येक महीने होने वाली रिक्तियों के विरुद्ध पदोन्नति आदेश समय से जारी किए जाने चाहिए।