फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Super-specialty services launched at the Civil Hospital

Lucknow News: सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू

Fri, 11 Sep 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Super-specialty services launched at the Civil Hospital
सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं शुरू हुईं। 
लखनऊ। सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं शुरू हो गईं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलॉजी की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, स्ट्रोक यूनिट, न्यूरो सर्जरी वार्ड और ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ किया। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के साथ हुए समझौते के तहत अब संस्थान के विशेषज्ञ सिविल के मरीजों को परामर्श और उपचार देंगे। अस्पताल निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि तीनों सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी सप्ताह में एक-एक दिन चलेंगी।
विज्ञापन

ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस व्यवस्था का विस्तार प्रदेश के अन्य सरकारी अस्पतालों तक होगा। मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के बीच समझौते कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं जिला स्तर तक पहुंचाई जाएंगी। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को बार-बार केजीएमयू, लोहिया संस्थान और एसजीपीजीआई जैसे संस्थान नहीं आना पड़ेगा। वहीं, इन संस्थानों पर भी दबाव कम होगा।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं
उपमुख्यमंत्री ने कहा, स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। उन्होंने मास्क लगाने और प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी। साथ ही बुखार या फ्लू जैसे लक्षण होने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में परामर्श लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 साल के विशेषज्ञों को पुनर्नियुक्ति
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 70 वर्ष की आयु वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को पुनर्नियुक्ति से सरकारी अस्पतालों में सेवा देने का अवसर दिया जाएगा। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष, सचिव रितु माहेश्वरी, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण, लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, सीएमएस डॉ. देवेश चंद्र पांडेय आदि थे।

सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं शुरू हुईं। 

सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं शुरू हुईं। 

सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं शुरू हुईं। 

सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं शुरू हुईं। 

सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं शुरू हुईं। 

सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं शुरू हुईं। 

सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं शुरू हुईं। 

सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं शुरू हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed