फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Summer vacation in basic schools from 20 May to 15 June.

Summer vacation: बेसिक के विद्यालयों में आज से 15 जून तक गर्मी की छुट्टी

Sat, 20 May 2023 09:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 May 2023 09:10 AM IST
सार

यूपी के बेसिक के स्कूलों में आज से गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत हो रही है। वहीं, शिक्षकों से परिवार सर्वेक्षण की फीडिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
Summer vacation in basic schools from 20 May to 15 June.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बेसिक के विद्यालयों में शुक्रवार से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। हालांकि कुछ जिलों में बीएसए की ओर से आदेश जारी कर कहा गया है कि शिक्षक बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। हाल ही में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 20 मई से 15 जून तक अवकाश घोषित किया गया।

विज्ञापन


अंबेडकरनगर में बीएसए ने आदेश जारी कर कहा कि परिवार सर्वेक्षण, यू-डायस, कायाकल्प के अंतर्गत जियो टैगिंग की जा रही है। यह काम समयबद्ध व महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा लेकिन विभाग के काम पूरा होने तक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोदी सरकार के नौ साल: एक माह में हर व्यक्ति तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएगी भाजपा, चुनाव के लिए बनाएगी माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भूमि पूजन समारोह : 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से हो रहा काम


इस पर उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने नाराजगी जाहिर कर कहा कि प्रत्येक ग्रामसभा में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं तो परिवार सर्वेक्षण की फीडिंग शिक्षकों से ही क्यों कराई जा रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed