फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur Accident: Doctor's engineer son dies in road accident, younger son's condition critical

Sultanpur Accident : सड़क हादसे में चिकित्सक के इंजीनियर बेटे की मौत, छोटे बेटे की हालत गंभीर

Mon, 29 Aug 2022 03:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 29 Aug 2022 03:17 PM IST
सार

डॉ मनोज अग्रवाल पैथोलॉजी सेंटर चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा कौस्तुभ अग्रवाल (24) बेंगलुरु में नौकरी करता है। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया था। रविवार की रात करीब 12 बजे वह अपने छोटे भाई कार्तिकेय (22) व उसके दोस्त नवदीप के साथ एक ढाबे पर खाना खाने निकला था।

विज्ञापन
Sultanpur Accident: Doctor's engineer son dies in road accident, younger son's condition critical
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर में कोतवाली देहात थाना अंतर्गत अयोध्या प्रयागराज बाईपास पर रविवार की देर रात कार को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में चिकित्सक के इंजीनियर बेटे की मौत हो गई जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उसे अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


डॉ मनोज अग्रवाल शहर में पैथोलॉजी सेंटर चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा कौस्तुभ अग्रवाल (24) बेंगलुरु में नौकरी करता है। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया था। रविवार की रात करीब 12 बजे वह अपने छोटे भाई कार्तिकेय (22) व उसके दोस्त नवदीप के साथ एक ढाबे पर खाना खाने निकला था। खाना खाने के बाद तीनों वापस घर आ रहे थे। कार अयोध्या प्रयागराज बाईपास पर पहुंची ही थी कि एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


हादसे में कौस्तुभ की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई कार्तिकेय गंभीर रूप से घायल हो गया। नवदीप को मामूली चोटें आईं। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने कार्तिकेय को लखनऊ रेफर कर दिया।परिजनों ने कार्तिकेय को लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद बाईपास पर जाम लग गया। पुलिस ने आधे घण्टे की मशक्कत के यातायात बहाल करवाया। हादसे के बाद चिकित्सक के घर कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed