फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sub-Inspector suspended over allegations of beating BJP booth president.

Lucknow News: भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटने का आरोप, दरोगा निलंबित

Fri, 11 Sep 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector suspended over allegations of beating BJP booth president.
सरोजनीनगर। बंथरा के खसरवारा गांव में अंडे की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। इस मामले में दरोगा और कुछ पुलिसकर्मियों पर भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविंद कुमार के घर में घुसकर उनसे मारपीट करने और पिस्टल से सिर पर वार करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

घटना से नाराज ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। आरोपी दरोगा सचिन यादव को निलंबित कर दिया गया है। अरविंद कुमार के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह गांव में ही साहिल की दुकान पर गया था। शनिदेव मंदिर और हनुमान मंदिर के पास अंडे की दुकान लगाए जाने को लेकर साहिल से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि साहिल ने अपने पिता सारजन और भाई राहुल को बुला लिया। तीनों ने अरविंद से धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और अगले दिन थाने बुलाया।
विज्ञापन

अरविंद का आरोप है कि उसी रात करीब 11 बजे दरोगा सचिन यादव कुछ पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पहुंचे और भाई नरेंद्र पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पत्नी नीतू बचाने पहुंचीं तो दरोगा ने उनके पेट में लात मार दी। इसके बाद पुलिसकर्मी नरेंद्र को पीटते हुए हाईवे की ओर ले गए। नरेंद्र भागकर ओम प्रकाश के घर में छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दरोगा और दो पुलिसकर्मी ओम प्रकाश के घर में घुस आए और नरेंद्र से मारपीट की। भाई को बचाने पहुंचे अरविंद पर दरोगा ने पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर पिस्टल की बट से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed