फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students of Parishadiya schools will also become athlete.

UP News: अब परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी भी बनेंगे एथलीट, खेलकूद सामग्री के लिए जारी हुआ बजट

Sat, 09 Mar 2024 10:27 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Mar 2024 10:27 AM IST
सार

हर विद्यालय में स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाएगा। विद्यार्थी भी इसके सदस्य होंगे। खेलकूद सामग्री खरीदने के लिए 89.43 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Students of Parishadiya schools will also become athlete.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया-फिट इंडिया अभियान को प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में गति दी जाएगी। यहां पढ़ने वाले बच्चों को अब खेलकूद में भी आगे बढ़ाया जाएगा। इनको पारंपरिक खेलों के साथ ही एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज व कैरम आदि में भी दक्ष बनाया जाएगा। खेलकूद सामग्री खरीदने के लिए 89.43 करोड़ रुपये का बजट जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों की दशा व दिशा सुधारने के लिए कई स्तरों पर काम हो रहे हैं। इसी के तहत अब खेलकूद गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। जिससे यहां के बच्चे राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं व पैरालंपिक में भी दम दिखाने के लिए तैयार किए जा सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव में पूरब से पश्चिम तक माहौल बनाएंगे मोदी-योगी, हर लोकसभा क्षेत्र में रैली करेंगे योगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामलला के सूर्य अभिषेक की योजना में तेजी, CBRI रुड़की के वैज्ञानिकों ने देखा राम जन्मभूमि परिसर


शासन के निर्देशानुसार हर उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें खेलकूद प्रभारी शिक्षक और खेलों में रुचि रखने वाले 10 विद्यार्थी होंगे। इस क्लब के जरिये पारंपरिक खेलों खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबाल व हैंडबाल को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, विद्यालय स्तर पर शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, ब्लाइंड क्रिकेट व दिव्यांगों से जुड़ी खेलकूद गतिविधियां होंगी।

इन विद्यालयों के विद्यार्थी भी राज्य और राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। इससे पहले अंतरविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बताया है कि विद्यालयों में खेलकूद सामग्री खरीदने के लिए 89 करोड़ 43 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। उन्होंने सभी बीएसए को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों व शिक्षकों के सुझाव से सामग्री खरीदते हुए खेलकूद गतिविधियां आयोजित करें। पीएमश्री विद्यालयों में खेल उपकरण खरीदने के लिए धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है, इसमें वह शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed