फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students of B.Ed colleges will teach in high school and inter colleges

हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों में पढ़ाएंगे बीएड कॉलेजों के विद्यार्थी, सरकार देगी प्रमाणपत्र

Tue, 12 Nov 2019 11:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Nov 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Students of B.Ed colleges will teach in high school and inter colleges
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश के राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में अब बीएड कॉलेजों के विद्यार्थी भी अध्यापन कार्य करेंगे। इसके बदले माध्यमिक शिक्षा विभाग उन्हें प्रमाण पत्र भी देगा। उप मुख्यमंत्री  डॉ. दिनेश शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में 2258 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 8458 में से 5318 और सहायक अध्यापकों के 18,491 में से 11440 से ज्यादा पद खाली है। उधर, लोक सेवा आयोग में भी 3,240 प्रवक्ता और 10,768 सहायक अध्यापकों की भर्ती अटकी हुई है। 

विज्ञापन

 

स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली होने से पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराने की समस्या खड़ी हो गई है। गणित, अंग्रेजी और विज्ञान के शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थी और अभिभावक चिंतित हैं। बीते दिनों हुई विभाग की समीक्षा बैठक में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिला विद्यालय निरीक्षक उनके जिलों में स्थित राजकीय और निजी बीएड कॉलेजों से संपर्क कर विद्यार्थियों को स्कूलों में तैनात करेंगे। बीएड विद्यार्थियों को उनकी सुविधा के अनुसार निकटवर्ती ग्रामीण एवं शहरी स्कूल में छह-छह महीने पढ़ाने के लिए तैनात किया जाएगा।


विभाग का मानना है कि इससे बिना किसी खर्च के स्कूलों में शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था होगी वहीं, बीएड विद्यार्थियों को सरकार से प्रमाण पत्र भी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed