फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students make a ruckus in lucknow university over hostel food

लखनऊ विश्वविद्यालय में खाने को लेकर छात्रों का फिर बवाल

Mon, 27 Mar 2017 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Mar 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
students make a ruckus in lucknow university over hostel food
छात्रावास में खाना बांटती पुल‌िस - फोटो : amar ujala

लखनऊ विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास के छात्रों ने रविवार देर रात खाने के लिए एक बार फिर से जमकर बवाल किया। एएनडी की मेस दो दिन सेे बंद होने के कारण रविवार रात खाना खाने के लिए छात्रों ने एलबीएस छात्रावास में धावा बोल दिया।

विज्ञापन


छात्र जैसे ही थाली लेकर खाना खाने बैठे उसी समय एलबीएस के प्रोवोस्ट निशांत राय मौके पर पहुंच गए और छात्रों से थालियां छीन लीं। इससे छात्र आक्रोशित हो गए और हॉस्टल में जमकर बवाल किया।
विज्ञापन


गुस्साए छात्रों ने छात्रावास के बाहर खड़ी प्रोवोस्ट की स्कूटी तोड़ दी और बाहर निकलकर हंगामा किया। आनन फानन में सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रॉक्टर विनोद सिंह ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने छात्रों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस बुला लिया। देर रात तक हंगामा चलता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

students make a ruckus in lucknow university over hostel food
बवाल के बाद छात्रों ने तोड़ी स्कूटी - फोटो : amar ujala

मालूम हो कि छात्रों को दो दिनों से मेस बंद होने के कारण खाना नहीं मिल पा रहा है। पहले तो एएनडी छात्रावास के छात्र मेस बंद होने के अगले ही दिन महमूदाबाद हॉस्टल के मेस संचालक ने हॉस्टल में अचानक घुस आए छात्रों से परेशान होकर मेस चलाने से मना कर दिया।

इसके चलते छात्र दिनभर भूखे रहे। इसके बाद रविवार रात का खाना खाने छात्र लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास गए, जहां थाली छीने जाने से छात्रों का पारा चढ़ गया। बवाल की सूचना पाकर प्रॉक्टर विनोद सिंह अपनी पूरी टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को खाने का प्रबंध करने का आश्वासन दिया। लेकिन खाने की व्यवस्था नहीं हो पाई। इसके कारण देर रात तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed