{"_id":"6aada934c894a58b930929a8","slug":"students-made-aware-of-pharmacovigilance-lucknow-news-c-13-lko1070-1926062-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विद्यार्थियों को फार्मा कोविजिलेंस के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विद्यार्थियों को फार्मा कोविजिलेंस के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज ने शुक्रवार को 6वें राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह-2026 के तहत विद्यार्थियों को फार्मा कोविजिलेंस और प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया (एडीआर) रिपोर्टिंग के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम नेशनल कोऑर्डिनेशन सेंटर–फार्मा कोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया (एनसीसी-पीवीपीआई) और इंडियन फार्माकोपिया कमीशन (आईपीसी) के तत्वावधान में हुआ।
निदेशक पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि फार्मेसी पेशेवरों की जिम्मेदारी है कि वे संदिग्ध एडीआर को पहचानें और रिपोर्ट करें। डॉ. रबी शंकर भट्ट ने औषधि सुरक्षा सूचनाओं के व्यवस्थित संकलन पर चर्चा की। अनूप कुमार ने भारत में पीवीपीआई नेटवर्क की जानकारी दी। एडीआर मॉनिटरिंग सेंटर (एएमसी) नेटवर्क की कार्यप्रणाली समझाई। उन्होंने बताया कि संदिग्ध एडीआर की समय पर रिपोर्टिंग महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को औषधियों के पैकेट में दी गई जानकारी और रोगी सूचना पत्रक पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।