{"_id":"65cbf251aec7dae0220b0e64","slug":"student-hanged-himself-by-writing-mamma-papa-please-forgive-me-lucknow-news-c-13-lko1012-611812-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अम्मा-पापा मुझे माफ कर देना... लिखकर छात्र ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अम्मा-पापा मुझे माफ कर देना... लिखकर छात्र ने लगाई फांसी
विज्ञापन
लखनऊ। चौक के राजा बाजार में मंगलवार सुबह 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी करने से ठीक पहले उसने अपनी मां को व्हाट्सएप पर मैसेज (सुसाइड नोट) भेजा। जिसमें लिखा...अम्मा-पापा सॉरी, मुझे माफ कर देना... आपसे बहुत प्यार करते हैं... हो सके तो मुझे माफ कर देना..। नोट में खुदकुशी करने की वजह नहीं लिखी है।
राजा बाजार निवासी शाहिद हुसैन सऊदी अरब में रहकर जरदोजी का काम करते हैं। यहां उनकी पत्नी हिना 16 वर्षीय बेटे दानियाल व दो बेटियों के साथ रहती थीं। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात खाना खाने के बाद दानियाल सोने के लिए कमरे में चला गया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मां ने उसको पढ़ने के लिए जगाया। कुछ देर बाद दानियाल के नंबर से हिना के व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट का मैसेज आया। बाद में जब हिना ने मैसेज देखा तो दौड़कर कमरे में गईं। जहां बेटे को फंदे पर लटका देखा। उसे तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने बताया कि काफी पहले ही दानियाल की मौत हो चुकी है।
सुबह 05:53 बजे दानियाल ने अपनी मां को मैसेज भेजा था। जिसमें मां-पापा से माफी मांगते हुए लिखा... हम बहुत बड़ी गलती करने जा रहे हैं और हां... कोई ये न समझे कि हमने ये किसी के लिए या किसी से डर कर की है। ये जो भी हम करने जा रहे हैं अपनी गलतियों की वजह से कर रहे... जो कभी सही नहीं हो सकती। आप लोगों से बहुत प्यार करते हैं हम। हो सके तो माफ कर दीजिएगा... अम्मा-पापा। अब सवाल है कि आखिर ऐसी क्या गलती थी कि जिसकी वजह से दानियाल ने खुदकुशी कर ली। परिजन स्तब्ध हैं। उनके मन में भी यही सवाल है।
विज्ञापन
एसीपी चौक राजकुमार सिंह के मुताबिक दानियाल की परीक्षाएं चल रही थीं। सोमवार को गणित (आईएससी बोर्ड) का पेपर हुआ था। मंगलवार को अंग्रेजी का पेपर था। कहीं ऐसा तो नहीं कि परीक्षा के दबाव में दानियाल ने ये आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि उसके कुछ दोस्तों ने बताया कि दानियाल का गणित का पेपर अच्छा हुआ था। वहीं, दानियाल ऑनलाइन गेमिंग बहुत करता था। कहीं उसके फेर में फंसकर तो जान नहीं गंवा दी। ये दो आशंकाएं हैं लेकिन पुष्टि किसी बात की नहीं हो सकी। खुद उसने नोट में किसी भी वजह का जिक्र नहीं किया है।