फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student found dead in hostel

हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला इंजीनियरिंग छात्र

Mon, 07 Feb 2022 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
student found dead in hostel
लखनऊ। निगोहां कस्बा स्थित बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में हॉस्टल के कमरे में शुक्रवार देर रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। कमरा बाहर से बंद होने के चलते मामला संदिग्ध हो गया। हालांकि पुलिस ने छानबीन की तो कमरे में मिले एक रजिस्टर के पन्ने पर सॉरी पापा लिखा मिला। छात्र के परिवारीजनों ने उसकी मौत की वजह संदिग्ध बताते हुए पुलिस से गहन छानबीन की मांग की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी संतोष मिश्र का बेटा विवेक मिश्र (19) निगोहां कस्बे के बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल में रहता था। शुक्रवार देर रात विवेक का शव हॉस्टल के कमरे में टाई से पंखे में बंधे फंदे पर लटका मिला। पुलिस पहुंची तो कमरा बाहर से बंद मिला। पुलिस ने कमरे में छानबीन की तो एक रजिस्टर के पन्ने पर सॉरी पापा लिखा मिला।
विज्ञापन

परिवारीजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता संतोष मिश्र ने कहा कि बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने घटना पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की। निगोहां थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed