फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student dies after falling from train; father suffers heart attack upon hearing the news

Lucknow News: ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत, खबर सुनते ही पिता को आया हार्ट अटैक

Sun, 31 May 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 31 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Student dies after falling from train; father suffers heart attack upon hearing the news
प्रीत सिंह की फाइल फोटो।
लखनऊ। बख्शी का तालाब के देवरी रुखारा गांव निवासी प्रीत सिंह (18) की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद उसके पिता विक्रम सिंह को हार्ट अटैक पड़ गया। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

प्रीत के फुफेरे भाई अभिषेक ने बताया कि प्रीत निजी स्कूल में इंटर का छात्र था। वह बृहस्पतिवार को हल्द्वानी घूमने गया था। शनिवार को लौटते समय प्रीत गांव के पास ट्रेन के धीमा होने पर नीचे उतर गया। इसी दौरान वह अपना संतुलन खो बैठा और सिर के बल गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रीत के मोबाइल फोन से उसके पिता विक्रम सिंह को इस दुखद समाचार की सूचना दी। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही विक्रम सिंह को गहरा सदमा लगा और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अभिषेक के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह लगभग 9 बजे हुआ। विक्रम निजी कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी का कई वर्ष पहले देहांत हो गया था। प्रीत अपने पिता का इकलौता सहारा था और वह उसे बहुत दुलार करते थे। प्रभारी निरीक्षक बख्शी का तालाब संजय सिंह के मुताबिक प्रीत एसआर ग्लोबल स्कूल का छात्र था। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दबाजी में न करें सफर
इस घटना से देवरी रुखारा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हर तरफ इसी दुखद हादसे की चर्चा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जल्दबाजी में सफर करने से बचें। चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। चलती बस से भी उतरना जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article