फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student dies after being hit by high-speed dumper in Lucknow three killed one injured in other accidents

UP News: तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से मारी टक्कर... छात्र की मौत; हादसों में तीन अन्य की मौत, एक घायल

Thu, 26 Dec 2024 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 05:54 PM IST
सार

राजधानी में तेज रफ्तार डंपर ने छात्र को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई। वहीं अलग-अलग हादसों में तीन अन्य की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। 

विज्ञापन
Student dies after being hit by high-speed dumper in Lucknow three killed one injured in other accidents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में अलग-अलग हादसों में छात्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक घायल हो गया है। ये दुर्घटनाएं बिजनौर, तालकटोरा और गोसाईगंज में हुई हैं।

विज्ञापन


संतकबीर नगर के रहने वाले चंद्र प्रकाश मौर्य बिजनौर के औरंगाबाद जागीर में पत्नी सुधा, बेटे कार्तिकेय (12) व बेटी अनुष्का साथ रहते हैं। बेटा न्यू गडौरा स्थित केपीएस स्कूल में कक्षा सात और बेटी 12वीं की छात्रा है। चंद्र प्रकाश के मुताबिक सोमवार सुबह बेटा साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। 

विज्ञापन

पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार किया

घर से कुछ दूरी पर वह सड़क किनारे खड़े होकर बहन और सहपाठी का इंतजार करने लगा। इस बीच पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने कार्तिकेय को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह छिटक कर दूर जा गिरा। यह देख बहन और अन्य लोग चीखने लगे। शोर सुन चौराहे पर बने बूथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने कार्तिकेय को अस्पताल पहुंचाया। जहां, उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के रहने वाले देवांश द्विवेदी (21) पीजीआई स्थित कल्ली पश्चिमी के एकता नगर में परिवार के साथ रहते थे। देवांश अयोध्या अवध डिग्री कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर के छात्र थे। भाई संदीप के मुताबिक देवांश ने पारा स्थित एक स्कूल से इंटर पास किया था। 

तेज रफ्तार बाइक मे टक्कर मार दी

25 दिसंबर को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जाने के लिए भाई बाइक से दुबग्गा निवासी दोस्त अमित के साथ दोपहर में निकला था। तभी राजाजीपुरम के बी ब्लॉक में चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने भाई को टक्कर मार दी। हादसे में देवांश की मौत हो गई। जबकि, अमित मामूली रूप से चोटिल हुआ।

उधर, शेखनापुर गांव निवासी जयसिंह (30) बुधवार शाम बाइक से गोसाईगंज की ओर जा रहे थे। तभी एक भट्ठा ट्रक उनकी बाइक में पीछे से टकरा गया। हादसे में जय सिंह ने दम तोड़ दिया। आठ महीने पहले जयसिंह की शादी सारिका से हुई थी। वह निजी कंपनी में काम करते थे। 

काम की तलाश में बाराबंकी गए थे

इसके अलावा बिहार के सिवान निवासी चंद्र मोहन (35) पीजीआई के वृंदावन सेक्टर 12 में पत्नी रेशमा व बेटे के साथ रहते थे। बुधवार दोपहर वह बाइक से काम की तलाश में बाराबंकी के सफेदाबाद गए थे। घर लौटने के दौरान गोसाईगंज में किसान पथ पर अज्ञात वाहन उनकी बाइक से टकरा गया। पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed