{"_id":"67b16cdb1845a37f4607e25e","slug":"student-died-after-jumping-from-second-floor-due-to-fear-of-monkeys-in-lucknow-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बंदरों के डर से दूसरी मंजिल से कूदा छात्र... दर्दनाक मौत, घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बंदरों के डर से दूसरी मंजिल से कूदा छात्र... दर्दनाक मौत, घर में मची चीख पुकार
Sun, 16 Feb 2025 10:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:13 AM IST
सार
राजधानी में बंदरों के डर से छात्र दूसरी मंजिल से कूद गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
छत पर घूमते बंदर। (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ के आशियाना में शुक्रवार को बंदरों के डर से रायबरेली के शिवगढ़ में रहने वाला इंटर का छात्र अरविंद (18) मकान की दूसरी मंजिल से कूद गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के पिता संतोष के मुताबिक वह पीजीआई इलाके में शनि मंदिर के पास रहकर मजदूरी करते हैं। बेटा अरविंद बृहस्पतिवार को रायबरेली से आशियाना स्थित कासा ग्रीन के पास रहने वाले चाचा रामचरण के घर आया था। शुक्रवार दोपहर अरविंद चाचा के मकान की दूसरी मंजिल की छत पर खेल रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान कई बंदर छत पर आ गए। बंदरों को अपनी ओर आता देखकर बेटा घबरा गया और छत से कूद गया। सड़क पर गिरने से वह लहूलुहान हो गया। घरवालों ने उसे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, वहां उसकी मौत हो गई। परिवार में मां सुनीता देवी व भाई सचिन हैं।
विज्ञापन