फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student accident in lucknow

वसूली के डर से भागे ट्रक ने ली छात्रा की जान, परिवारीजनों ने शव रख किया प्रदर्शन

Thu, 19 Jan 2017 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jan 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
student accident in lucknow
वसूली से भाग रहे इसी ट्रक ने कुचला छात्रा को - फोटो : amar ujala

वाणिज्य कर दस्ते की चेकिंग के दौरान वसूली बचने के लिए भाग रहे ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा की जान ले ली। घटना गोसाईगंज में मोहनलालगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास की है।

विज्ञापन


छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजन व स्थानीय नागरिक मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने शव ट्रैक पर रख गम और गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन


बाद में एसडीएम ने पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। गोसाईंगंज के बेली गांव निवासी भागीरथ की बेटी किरन (18) लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सुबह वह साइकिल से कॉलेज से जा रही थी। इस दौरान वाणिज्य कर दस्ते की टीम शिवलर पर चेकिंग कर रही थी। दस्ते ने वसूली के ट्रक रोकने की कोशिश की, तो चालक ट्रक लेकर भागा।

रफ्तार इतनी तेज थी कि अनूपगंज रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक बेकाबू हो गया और छात्रा उसके नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।  

नाराज लोगों ने चेकिंग दस्ते की धुनाई कर दी, इसके बाद दस्ता वहां से भाग गया। घटना से नाराज लोगों ने ट्रैक पर शव रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उस रूट की ट्रेनों की आवागमन रुका रहा

ब‌िट‌िया को अफसर बनाना चाहते थे प‌िता

student accident in lucknow
शव रख क‌िया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई। परिवारीजनों  कूल के समय भारी वाहनों के रोक व मुआवजा की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने आचार संहिता लगी होने के कारण मुआवजा की घोषणा न करने की बात कही।

एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। घटना से आक्रोशित लोगों ने बताया चेकिंग दस्ते की टीम ने ट्रक को रुकने का इशारा किया, मगर वह भागने लगा।

दस्ते ने जीप से ट्रक का पीछा शुरू किया। यह देख ट्रक चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। ट्रक बेकाबू हो गया और होकर छात्रा को कुचल दिया। एसओ संजीव कांत मिश्रा ने बताया मौके पर पहुंचे तो सेल्स टैक्स कर्मी जा चुके थे। 

बेटी की मौत की खबर मिलते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। किरन का शव देख पिता बिलख पड़े, बोले इसे तो हम अफसर बनाना चाहते थे। पूरे परिवार को बेटी बड़ी उम्मीदें थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed