फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   strike

सुबह ठप की शहर की सफाई, दोपहर बाद काम पर लौटे

Tue, 02 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
strike
सुबह ठप की शहर की सफाई, दोपहर बाद काम पर लौटे
विज्ञापन

मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी
कर्मचारी नेताओं के साथ वार्ता के बाद समाप्त हुई हड़ताल
फोटो नंबर-2,3
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को आंदोलित सफाईकर्मियों ने शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी। सैकड़ों की संख्या में जुटे सफाईकर्मियों ने निगम कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन शुरू कर दिया। निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में प्रशासन ने मांगों पर आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराई, दोपहर बाद सफाईकर्मी काम पर लौट आए, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई मजदूर संघ की ओर से बीती 26 जून को ही 11 सूत्री मांग पत्र सौंप दिया गया था लेकिन, निगम प्रशासन ने इस पर कोई तवज्जो नहीं दी। न ही इसके बारे में कोई कार्रवाई की गई। कहा कि नगर निगम होने के बावजूद दोहरी नीति अपनाई जा रही है। सफाईकर्मचारियों और सफाई नायकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। डोर-टू-डोर व्यवस्था में अयोध्या जोन में एक ठेले पर दो कर्मचारी और फैजाबाद जोन में एक ठेले पर एक कर्मचारी की व्यवस्था ऐसा क्यों है? नेताओं ने कहा कि एक सफाई नायक से चार-चार क्षेत्रों का काम लिया जा रहा है। दो सफाई नायकों के निलंबन से कर्मचारी खासे नाराज थे। मांग उठाई कि ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों का वेतन निर्धारित तिथि पर दिया जाए। अयोध्या में कार्य कर रहे सफाई नायकों प्रेम शंकर और मो. सलीम का निलंबन तत्काल निरस्त किया जाए। सभी कर्मचारियों के लिए परिचय पत्र की व्यवस्था कराई जाए। इसके साथ ही कई अन्य मांगे उठाई। सफाई कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस बीच निगमन प्रशासन की ओर से कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए बुलावा आया तो नगर आयुक्त नीरज शुक्ल, अपर नगर आयुक्त सहित अन्य अफसरों के साथ कर्मचारी नेताओं विनय बाघमार, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, मंगल प्रसाद भारती, राकेश कुमार भारती, कंधई लाल, हीरराम, मौनू आदि ने वार्ता की। कर्मचारी नेता प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव के मुताबिक, नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनकी सभी मांगों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। बताया कि निलंबित सफाईनायकों का निलंबन तीन दिन में सवेतन बहाली, किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न न किए जाने के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हड़ताल समाप्ति के बाद दूसरी बेला तीन बजे से शहर में सफाई व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट..
हड़ताल के चलते सुबह नहीं उठा कूड़ा
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मंगलवार सुबह शहर में निकलने वाला कई टन कूड़ा नहीं उठाया गया। इसके चलते रामनगरी के साथ ही शहर के सार्वजनिक स्थलों पर दोने, पत्तल हवा में उड़कर दूर तक फैल गए। जगह-जगह गंदगी दिखने लगी। इसी तरह उन स्थानों पर कूड़े की गंदगी का ढेर बन गया जहां ज्यादा कूड़ा एकत्र होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed