{"_id":"64cc23ee3b5ee39d4be932a0b451d452","slug":"strike-continue-in-next-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के दखल के बाद भी नहीं बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के दखल के बाद भी नहीं बनी बात
टीम डिटिटल/लखनऊ
Updated Fri, 22 Nov 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार ने बृहस्पतिवार को हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत तो की लेकिन वह भी विफल ही रही।
विज्ञापन
दोनों ही पक्षों में कोई सहमति नहीं बन सकी।
इसके साथ ही राज्य कर्मचारी अधिकार मंच ने ऐलान किया कि कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।
नेताओं ने कहा कि यदि सरकार इसी तरह कर्मचारियों की अनदेखी करती रही तो कुछ कठोर व बड़े निर्णय फिर से लेने पड़ेंगे।
पढ़ें-अखिलेश सरकार को कोर्ट का अल्टीमेटम
वहीं, हाईकोर्ट के निर्देश पर गुरुवार को फिर वार्ता हुई। इस बार प्रमुख सचिव वित्त आनंद मिश्रा व प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव कुमार के साथ कर्मचारी नेताओं की वार्ता हुई।
विज्ञापन
शाम छह बजे से आठ बजे तक चली वार्ता एक बार फिर बेनतीजा रही। जब अधिकारी एक भी मांग पर निर्णय नहीं ले सके तो कर्मचारी नेता बातचीत छोड़कर चले आए।
बाद में कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। राज्य कर्मचारी अधिकार मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने बताया कि सरकार से वार्ता में फिर कोई सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन
बगैर मांगे पूरी हुए हड़ताल किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होगी। जिलों में हड़ताल को और तेज किया जाएगा।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां