{"_id":"02f4d706869e74f524236010cacd71cb","slug":"stf-officer-shot-at-in-uttar-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में यूपी एसटीएफ के दरोगा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में यूपी एसटीएफ के दरोगा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 29 Sep 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यूपी के हिस्ट्रीशीटर अंशु दीक्षित के साथ हुई मुठभेड़ में यूपी एसटीएफ के दरोगा संदीप मिश्रा घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
उनके साथ भोपाल क्राइम ब्रांच के सिपाही राघवेंद्र पांडेय भी गोली लगने से जख्मी हैं। दोनों को इलाज के लिए भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यूपी एसटीएफ के एएसपी एस आनंद भोपाल पहुंच गये हैं। इस मामले में अंशु दीक्षित सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सीतापुर निवासी अंशु दीक्षित सीएमओ हत्याकांड में भी आरोपी है। वह जीआरपी की कस्टडी से वर्ष 2013 में उस समय भाग गया था। जब उसे पेशी पर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
तभी से यूपी एसटीएफ को उसकी तलाश थी। कुछ दिनों से उसके भोपाल में होने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद ही दरोगा संदीप मिश्रा भोपाल पहुंचे थे।
शनिवार की रात 10:30 बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास अंशु दीक्षित के होने की खबर मिली। भोपाल क्राइम ब्रांच के सिपाही राघवेंद्र पांडेय के साथ संदीप मौके पर पहुंचे।
इस दौरान दीक्षित से मुठभेड़ में संदीप व राघवेंद्र घायल हो गये हैं। संदीप को दो गोलियां लगी हैं जबकि राघवेंद्र को एक गोली लगी है।
एसटीएफ के एएसपी एस आनंद ने बताया कि इस मामले में अंशु दीक्षित, उनके भाई अन्नू दीक्षित, अन्नू की पत्नी पूजा व दोस्त कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन सभी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।