फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF arrested alleged who tried to spread caste violence in hathras kand.

हाथरस में जातीय दंगा भड़काने के आरोपी पीएफआई के रऊफ को एसटीएफ ने दबोचा

Sun, 14 Feb 2021 12:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Feb 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
STF arrested alleged who tried to spread caste violence in hathras kand.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

यूपी एसटीएफ ने हाथरस में जातीय दंगा भड़काने की साजिश के आरोपी रऊफ शरीफ को केरल से गिरफ्तार कर लिया है। उसे हाल ही इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। वह केरल की जेल में बंद था, लेकिन उसे जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन


इसी मामले में एसटीएफ ने भी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। मगर जमानत मिलने के बाद एसटीएफ की एक टीम ने केरल पहुंचकर रऊफ को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। रऊफ पीएफआई की छात्र विंग का पदाधिकारी है।
विज्ञापन


रऊफ पर हाथरस में जातीय दंगा भड़काने के लिए अपने साथियों को फंडिंग करने का आरोप है। पिछले साल पांच अक्तूबर को मथुरा से सिद्दीक कप्पन, अतीकुर्रहमान, आलम और मसूद को गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने रऊफ का नाम लिया था
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि रऊफ को ट्रांजिट रिमांड पर यूपी लाया जा रहा है। मथुरा में उसे संबंधित न्यायालय में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed