{"_id":"65a1a045a33adaf68b08c09c","slug":"stadium-and-amar-shaheed-club-won-in-volleyball-raebareli-news-c-101-1-slko1034-9388-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वॉलीबॉल में स्टेडियम व अमर शहीद क्लब जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वॉलीबॉल में स्टेडियम व अमर शहीद क्लब जीते
Sat, 13 Jan 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर शुक्रवार को युवा खेलोत्सव का शुभारंभ किया गया। एक हफ्ते तक चलने वाले कार्यक्रम में हर रोज अलग-अलग क्रीड़ा प्रतियोगिताएं होंगी। पहले दिन वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबलों में बालक वर्ग से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम की टीम और बालिका वर्ग से अमर शहीद क्लब की टीम ने जीत हासिल की।
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बालक व बालिका वर्ग की आठ-आठ टीमों ने भाग लिया। प्रांत मीडिया सह संयोजक यश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी टीमों के बीच काफी रोमांचक मैच खेले गए। युवा खेलोत्सव में 13 को शतरंज, 14 को आर्म रेसलिंग, 15 को जूडो कराटे, 16 को खो-खो, 17 को कबड्डी और 18 जनवरी को एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। इनमें जिलेभर के खिलाड़ी भाग लेंगे।
युवा खेलोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर प्रांत सह मंत्री रोहित सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक आदिश श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही लोगों में खेल भावना जागने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम संयोजक अनिकेत श्रीवास्तव ने रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर मीनाक्षी सिंह, अरविंद सिंह, करुणेश, आनंद, हर्ष, राज, सौरभ, निधि, दिव्यानी, साक्षी, खुशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग की कबड्डी और वॉलीबॉल 23 को
रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य में मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर वर्ग की वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता 23 जनवरी को सुबह 11 बजे आयोजित होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी डीके पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी व टीमें आधार कार्ड के साथ जिला खेल कार्यालय में आवेदन करें। इसमें किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।